राजमहल के मुख्य द्वार की ही तरह अब महलवाड़ा का वैभव भी लाएंगे, भविष्य के निर्माण के लिए धरोहरों को संभालना जरूरी- विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम राजमहल के नवशृंगारित मुख्य द्वार का शनिवार को विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा लोकार्पण किया गया। इसके सौंदर्यीकरण पर 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत आई है।

- विधायक निधि और नगर निगम की निधि से हुआ जीर्णोद्धार, लोकार्पण के दौरान जमकर हुई आतिबाजी

- 1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक का होगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @  रतलाम । शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजमहल के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार होने के बाद शनिवार रात विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने गणमान्यजन की उपस्थिति में लोकार्पण किया। इस अवसर पर भव्य आतिबाजी हुई और राजमहल का मुख्य द्वार रोशनी से जगमगा उठा। द्वार पर आर्कषक विद्युत सज्जा का कार्य इप्का फाउंडेशन मुंबई द्वारा किया गया है। मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण पर 1 करोड़ 7 लाख रुपए खर्च हुए।

सौंदर्यीकरण के इस कार्य में 1 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसमें 40 लाख विधायक निधि, 51 लाख रुपए नगर निगम और करीब 17 लाख रुपए इप्का फाउंडेशन द्वारा विद्युत सज्जा के लिए दिए गए। रतलाम हेरिटेज द्वारा 1 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 9 बजे रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। वॉक महलवाड़ा से गुलाब चक्कर तक होगी।

लोकार्पण समारोह के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने विधायक काश्यप एवं महापौर पटेल का अभिनंदन किया। इस कार्य में सहयोग देने वालों का भी सम्मान किया गया।

रतलाम को देश-दुनिया के नक्शे पर मिलेगी नई पहचान- काश्यप

इस अवसर पर विधायक काश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राजमहल के द्वार का वैभव लौटा है, ऐसे ही अगले चरण में महल का भी वैभव लाएंगे। यदि भविष्य का निर्माण करना है तो हमें अपनी धरोहरों को संभालना पड़ेगा। राजमहल का मुख्यद्वार एक प्रतीक है। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम में 460 करोड़ से अधिक की लागत के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी। अब रतलाम के विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता है। राजमहल के द्वार के सामने की ओर बन रहा गोल्ड कॉम्प्लेक्स भी देश और दुनिया के नक्शे पर होगा। इससे रतलाम के स्वर्ण व्यवसाय को नई पहचान मिलेगी। रतलाम को देश और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनाएंगे। विकास का खाका हमने तैयार कर दिया है।

राजमल के क्षेत्र को सबसे सुंदर क्षेत्र के रूप में विकसित करें- पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यदि मन में दृढ़ इच्छा और संकल्प है तो हर कार्य को पूरा किया जा सकता है। विधायक काश्यप ने ऐसा ही संकल्प लिया था कि राजमहल के द्वार का वैभव लौटना चाहिए और आज वह लौट आया है। नगर में चारों और विकास कार्य हो रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब हम महलवाड़ा का वैभव वापस दिलाएंगे। राजमहल के इस क्षेत्र को शहर का सबसे सुंदर क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता पर ध्यान देने का आह्वान न किया।

विधायक व महापौर बदल रहे शहर की दशा और दिशा- शर्मा

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि विधायक जी द्वारा नगर का चहुंमुखी विकास किया गया है। शहर की चारों दिशाओं में सिटी फोरलेन का जाल बिछ गया है। विधायक काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल दोनों ही शहर की दशा और दिशा को बदलने के कार्य में लगे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक काश्यप व महापौर पटेल को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत भाषण रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने दिया। संचालन विकास शैवाल ने किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं महापौर के साथ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, इप्का के दिनेश सियाल, रतलाम हेरिटेज संस्था की विनीता तांतेड़, प्रतीक दलाल, विधानसभा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, भाजपा नेता कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, रतलाम स्थापना समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, गोपाल शर्मा, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी, शबाना, प्रीति कसेरा, महेन्द्र नाहर, अशोक जैन लाला, पवन सोमानी, नितिन लोढ़ा, शेरू पठान, नंदकिशोर पवांर, राजेन्द्रसिंह चैहान, सुदीप पटेल आदि उपस्थित रहे।