अतिवृष्टि की स्थिति में शहर में ना हो किसी प्रकार की परेशानी वरना प्रभारी अधिकारी होंगे जिम्मेदार : कलेक्टर सूर्यवंशी

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने रतलाम शहर में बाढ़ नियंत्रण स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान की। उन्होंने अपसरों से साफ कहा कि अतिवृष्टि के दौरान किसी भी प्रकार का कोताही ना वरना प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने एसडीएम को ले जाकर व्यवस्थाएं देखने का निर्देश भी दिया।

Jul 21, 2022 - 18:22
Jul 21, 2022 - 18:33
 0
अतिवृष्टि की स्थिति में शहर में ना हो किसी प्रकार की परेशानी वरना प्रभारी अधिकारी होंगे जिम्मेदार : कलेक्टर सूर्यवंशी
अतिवृष्टि को लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश देते कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम अतिवृष्टि की स्थिति में शहर में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। समय रहते सभी प्रबंध करें। यदि किसी क्षेत्र में कोई परेशानी होती है या आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ता है तो इसके लिए संबंधित प्रभारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

यह हिदायत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने रतलाम शहर में बाढ़ नियंत्रण स्थिति की समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए। उन्होंने रतलाम शहर में अधिक वर्षा की स्थिति में विगत वर्षों में हुए प्रभाव की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक झोन में नियुक्त अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में किसी तरह की जलभराव से कोई अप्रिय स्थिति नहीं हो। यदि उसके लिए कोई प्रबंध किया जाना है तो निर्धारित समय सीमा में करें। वर्षा का दौर जारी है और अधिक वर्षा की स्थिति में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार, नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी एसडीएम संजीव केशव पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से निपटने के लिए शहर एसडीएम टीम बनाएं। अधिकारी सतर्क रहें और कार्य योजना अनुसार दायित्व निभाएं। इसके लिए स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के दौरान शहर में अक्सर देखा गया है कि गंदगी पसरी हुई है, ऐसी स्थिति नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मज़बूत रखें। शहर के जिन वार्डों में पानी भरने की संभावना रहती है, उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाएं।

एसडीएम पांडेय को साथ लेकर जाने के निर्देश

निगमायुक्त झारिया ने बताया कि गंदी बस्तियों में सफाई के लिए 78 व्यक्ति कार्य कर रहे हैं, जो अभी तैनात किए गए हैं। सफाई के साथ कीटनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम पांडेय रोजाना सफाई देखने के लिए शहर की दो बस्तियों में ए. पी. सिंह को लेकर जाएं। जो बस्तियां नाले पर बसी हैं वहां के लिए बाढ़ अतिवृष्टि में विशेष कार्य योजना तैयार करें। अधिकारी पहले से जाकर उन स्थितियों का जायजा ले लें, ताकि समय पूर्व योजना तैयार हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।