सजा-ए-दर्द ! गर्लफ्रैंड ने पत्नी बनकर पति को निर्वस्त्र कर सिगरेट से उसका हर अंग दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश भी की, बियर और बिरियानी नहीं देने की दी सजा

बिजनौर पुलिस ने मेहर जहां नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है उसने अपने पति को निर्वस्त्र कर उसके हर अंग को सुलगाया। उसका प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश भी की।

Sep 23, 2024 - 13:15
Sep 23, 2024 - 19:43
 0
सजा-ए-दर्द ! गर्लफ्रैंड ने पत्नी बनकर पति को निर्वस्त्र कर सिगरेट से उसका हर अंग दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश भी की, बियर और बिरियानी नहीं देने की दी सजा
बीयर, बिरियानी और नशा नहीं मिला तो पति को निर्वस्त्र कर उसका सारा शरीर दागा, प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास भी किया।

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिरियानी, बियर और अन्य नशा नहीं मिलने पर गर्लफ्रैंड से पत्नी बनी एक युवती ने पति पर जुर्म ढाने की सारे हदें पार कर दी। उसने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे पूरा निर्वस्त्र किया और उसके हर अंग को सुलगाया। इतना ही नहीं उसने पति का प्राइवेट पार्ट काटने तक की कोशिश की। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरव हो रहा है। यह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। इसमें एक आदमी के हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे हैं। उसकी पत्नी उसकी छाती पर बैठी है और सिगरेट पी रही है तथा उसी सिगरेट से पति के हर अंग को जला भी रही है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मन्नान जैदी के तौर पर हुई है। उसने पुलिस को अपनी पत्नी मेहर जहां के विरुद्ध एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

बिजनौर पुलिस ने X पर की पुष्टि 

बिजनौर पुलिस ने X पर मामले की पुष्टि की है। पीड़ित मन्नान जैदी के अनुसार चार महीने पहले उसकी शादी मेहर जहां से हुई थी, दोनों में शादी से पहले प्रेम संबंध था। मन्नान के अनुसार उसकी पत्नी बीयर, बिरयानी और नशे की मांग करती है जो वह पूरी नहीं कर पाता है। इसलिए उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह इस प्रताड़ना के बारे में परिजन को बताना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने घर में खुफिया कैमरे लगा दिए। इन्हीं कैमरे में उसकी पत्नी की प्रताड़ना कैद हो गई।

पत्नी अंग सुलगाती रही, पती चीखता रहा

हिडन कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में मेहर जहां ने पति मन्नान के दोनों हाथ बांध रखे हैं और उसकी छाती पर चढ़कर उसे पीटती नजर आ रही है। हद तो तब हो गई जब मेहर ने पति के बगल में बैठकर सिगरेट जलाई और पीने लगी। उसने पति मन्नान का पायजामा उतारकर उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद वह लगातार सिगरेट पीती रही और उसी से पति के शरीर को दागती रही। उसने जलती सिगरेट से मन्नान का प्राइवेट पार्ट तक जला दिया। इस दौरान मन्नान पूरे समय चीखता रहा।

प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास भी किया

मन्नान का आरोप ​​है कि मेहर जहां ने उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास भी किया था। जिस रात का वीडियो वायरल हुआ है उस रात मेहर ने उसे दूध में कोई नशीला पदार्थ खिलाया था जिससे वह सुध-बुध खो बैठा था। इस दौरान उसने साथ ज्यादती हुई जो कैमरे में कैद हो गई। मन्नान की शिकायत पर पुलिस ने मेहर जहां के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।