भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, कांग्रेस के पांच संकल्पों का स्मरण कराया
भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर रतलाम में शहर कांग्रेस द्वारा श्रमिक बस्तियों में पदयात्रा निकाली गई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राहुल गांधी द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रमिक बस्तियों में पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की।
जिला शहर कांग्रेस की पदयात्रा राम रहीम नगर, धीरजशाह नगर, ईश्वर नगर में पदयात्रा निकाली गई। ईश्वर नगर चौराहे पर एक आमसभा भी हुई जिसे पूर्व महापौर पारस सकलेचा, मयंक जाट, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सतीश पुरोहित, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, रामचंद्र धाकड़ सहित अन्य ने संबोधित किया। सभी कांग्रेस सरकार के समय किए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के पांच संकल्पों पर भी प्रकाश डाला।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत जैदी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश प्रजापत, प्रदीप राठौड़, रमेश शर्मा, विशाल कंडारे, जितेंद्र पंडित, अनिल नांदेचा, यूसुफ शाह, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, राधा प्रजापत, धीरज मुंद्रा, मनोहर पचौरी, राजकुमार जैन लाला, बंटी गहलोत, हरविंदर सिंह नान्द्रा, दीपेश व्यास, प्रदीप राठौर, इक्का बेलूत, नदीम मिर्जा, मीना जाट, मनोज खोईवाल, किशोर पांचाल, विजय पंड्या लाला, इकरार चौधरी, साकिर, भरत सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा के अंत में आभार प्रदर्शन बूथ प्रशिक्षण समिति अध्यक्ष अमर सिंह शेखावत ने किया।