क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन राष्ट्रीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 17 सितंबर को, देशभर के डेढ़ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, 6 हजार से अधिक रतलाम जिले के, लाखों रुपए के पुरस्कार बंटेंगे

राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 17 सितंबर को होगी। स्पर्धा क्रीड़ा भारती के तत्वावधान व चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से होगी।

Sep 16, 2023 - 17:00
Sep 16, 2023 - 17:15
 0
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन राष्ट्रीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 17 सितंबर को, देशभर के डेढ़ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, 6 हजार से अधिक रतलाम जिले के, लाखों रुपए के पुरस्कार बंटेंगे
ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य कश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 17 सितंबर (रविवार) को आयोजित होगी। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में देशभर के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी शामिल होंगे जिसमें से रतलाम जिले के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें 30 मिनट में 50 प्रश्न के उत्तर देने होंगे।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से अपने परिवारजन के साथ सामूहिक रूप से परीक्षा दे सकेंगे। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। स्पर्धा के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 20 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पुरस्कार में क्या मिलेगा

प्रथम पुरस्कार (कुल 1)

राशि - 1 लाख रुपए

द्वितीय पुरस्कार (कुल 2)

राशि - 50 हजार रुपए (प्रत्येक को)

तृतीय पुरस्कार (कुल 6)

राशि - 25 हजार रुपए (प्रत्येक को)

चतुर्थ पुरस्कार (कुल 11)

राशि - 11 हजार रुपए (प्रत्येक को)

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।