सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव मनाया, श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ, स्वर साधना की
श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) के प्रगटोत्सव के मौके पर विजय ग्रंथ का पारायण, स्वर साधना और भंडारे का आयोजन किया गया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव उत्साह के साथ स्टेशन रोड स्थित श्री महाराष्ट्र समाज भवन में मनाया गया। यहाँ सुबह से शाम तक श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ। इस मौके पर भजनों की प्रस्तुति भी हुई।

प्रगटोत्सव के दौरान श्री गजानन विजय ग्रंथ के पारायण के पश्चात आराधना भजनी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति माधुरी सोहनी, वंदना जलगांवकर, सीमा बोरकर, जयश्री भट्ट, आसावरी मोघे, मृदुला करंदीकर, मीना मुले, वैशाली बोरगांवकर, माया महेश, शुभदा बर्वे, सीमा वाफगांवकर, मेधा सरवटे, मीनाक्षी पुरंदरे, संगीता जैन, सुलभा कुलकर्णी, सुनीता लोणकर, तरुणा जोशी, भाग्यश्री ढमढेरे ने प्रस्तुत कर स्वरसाधना की।
भंडारा भी हुआ
प्रगटोत्सव के मौके पर अनुयायियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन में महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर, सचिव अरविंद डबीर, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, नितिन बोरगांवकर, वीरेंद्र वाफ़गांवकर, नितिन तारे, सुनील महेश, प्रवीण पन्हालकर, किशोर जोशी, राजेश गडकरी, संजीव बोरकर, राकेश पोरवाल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
