धर्म संस्कृति : महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली', दौलत पहलवान करेंगे नेतृत्व, भक्तों को 20 से अधिक उस्ताद बांधेंगे साफा

जवाहर व्यायामशाला (अंबर ग्रुप) द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य निकाली जाने वाली सम्मान साफा वाहन रैली का इंतजार खत्म हो गया है। रैली 14 फरवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगी।

धर्म संस्कृति : महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली', दौलत पहलवान करेंगे नेतृत्व, भक्तों को 20 से अधिक उस्ताद बांधेंगे साफा
साफा सम्मान रैली 14 जनवरी को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा 14 फरवरी (शनिवार), 2026 को विशाल 'सम्मान साफा (वाहन) रैली' निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व दौलत जाट ‘पहलवान’ करेंगे। रैली में हजारों की संख्या में युवा पारंपरिक साफा पहनकर शिरकत करेंगे।

​आयोजन की शुरुआत शनिवार प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से होगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।

​इन मार्गों से गुजरेगी रैली

​व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। रैली ​सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, ​धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से होकर ​रैली का समापन प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर होगा। यहां भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण होगा।

​युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील

​जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और रैली को सफल बनाएं।