रतलाम के सुरभि परिसर व सुयोग परिसर के 35 घरों में सम्पन्न हुआ ‘गृहे गृहे गायत्री यज्ञ’, गूंजे मां गायत्री की जयकारे

रतलाम में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस रविवार शहर के सुयोग परिसर और सुरभि परिसर में अनुष्ठान हुआ।

रतलाम के सुरभि परिसर व सुयोग परिसर के 35 घरों में सम्पन्न हुआ ‘गृहे गृहे गायत्री यज्ञ’, गूंजे मां गायत्री की जयकारे
गृहे गृहे गायत्री यज्ञ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सुरभि परिसर में गायत्री परिवार द्वारा 35 घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री महायज्ञ सम्पन्न करवाए गए। आयोजन के कुछ दिन पूर्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा के परिजन द्वारा कॉलोनी के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालुओं से संपर्क कर आयोजन के उद्देश्य एवं रूपरेखा समझाई गई। आयोजन क लिए रविवार का दिन तय किया गया। रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र से गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य, उपाचार्य एवं परिजनों की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार महिला मंडल की ब्रह्मवादिनी बहनों का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

गायत्री परिवार के द्वारा संचालित गृहे गृहे यज्ञ अभियान के रतलाम प्रभारी अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप प्रज्जवलन के शताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के सदुद्देश्य से देशभर की विभिन्न शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी निरंतर एवं निर्बाध रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ शृंखला चलाई जा रही है। इस अभियान के साथ घर घर गायत्री उपासना, सत्साहित्य एवं देवस्थापना, गुरु दीक्षा, कुरुति उन्मूलन, सत्प्रवृत्तियों के संवर्द्धन, पर्यावरण संरक्षण- परिशोधन हेतु वृक्षारोपण, नौनिहालों एवं युवाओं में सुसंस्कारिता जैसे लक्ष्य भी जोड़े गए हैं।

इस बार क्या रहा विशेष

इस बार सम्पन्न हुए रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ में यज्ञाचार्यों एवं यजमानों द्वारा कारगिल युद्ध के समय एवं भारत के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मणिपुर में उपजी अशांति के निवारण के लिए विशेष आहुति दी गई। वहाँ प्राचीन सनातन धर्म के अनुयाइयों एवं देशभक्त नागरिकों की सुरक्षा शांति के निमित्त प्रार्थना की गई। पर्यावरण परिशोधन के उद्देश्य से प्रत्येक यजमान परिवार को एक पौधा रोपण एवं पालन पोषण हेतु भेंट कर संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान

इस रविवार में हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि परिसर व सुयोग परिसर के निवासियों ने एवं गायत्री परिवार के आत्मीय परिजन गायत्री परिवार रतलाम के सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, दलवीरसिंह चौधरी, श्रवण भावसार, प्रदीप गुप्ता, मदनमोहन साहू, नरेन्द्र पाठक, भावेश छापोला, रानीसिंग से राहुल शर्मा, राजेश भाटी, दीवानसिंह, इन्दुकुमार तिवारी, वीरेन्द्र पंजाबी, महिला मंडल से नीलिमा उपाध्याय, कल्पना शाह, मालती चौधरी, ऋतु भगत, अनीता चौधरी, डॉली साहू, कुसुम चौहान, ऋतु सैनी, शक्तिबाला देवड़ा, योगिता धाकड़ आदि गायत्री परिजन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम पश्चात गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने आयोजन में सभी की सहभागिता एवं योगदान के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।