एलुमनी मीट ! SYSITS में 2008 बैच के स्टूडेंट्स ने साझा किए अपने अनुभव, सहपाठियों और शिक्षकों से मिल कर खो गए यादों में
रतलाम के श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस रतलाम में 2008 के विद्यार्थियों का सम्मेलन (एलुमनी मीट) का आयोजन हुआ। पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों से अपने अनुभव साझा किए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस रतलाम में इंजीनियरिंग, एम.बी.ए., बी.बी.ए और बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी) के पूर्व विद्यार्थियों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज के और अभी तक के अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ फाउंडेशन बैच-2008 के पूर्व छात्रों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर कियाI जूनियर्स छात्र-छात्राओं ने मन मोहने वाली प्रस्तुतियां दी। इमें गायन, नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। एलुमनी मीट अपने नाम की भावना को साकार करती नजर आई। पूर्व छात्रों के वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने पर परिसर हंसी, आत्मीयता और अपनत्व से गूंज उठा। अपने साथियों और प्रिय शिक्षकों से मिलकर कई पूर्व छात्र भावुक होते नजर आए।
छात्र-छात्राओं की सफलता से होती है संस्थान की पहचान
महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) ने पूर्व छात्रों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें आशीर्वाद दिया। चेयरमैन भरत शर्मा (टंच) ने आशीर्वचन में कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान उसके छात्र-छात्राओं द्वारा प्राप्त सफलता पर निर्भर करती हैI संस्था के वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने कहा कि यह श्रेष्ठ तकनीक सीखने के कारण आज सभी कॉलेज के एलुमनी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और सरकारी विभागों में अपनी जगह बना चुके हैं। एलुमनी को स्लोगन “रिवाइंड, रिलीव, री-जॉयस” दियाI

पुरानी यादों को किया ताजा
इस आयोजन में वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने एलुमनी एसोसिएशन के गठन प्रक्रिया, एलुमनी महत्ता, कार्यप्रणाली व पारदर्शिता के बारे में उपयोगी जानकारी दीI इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने अपनी क्लास रूम और अपने गुरुजन से मिलकर महाविद्यालय परिसर घूम-घूम कर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया और अपनी पढ़ाई से लेकर अपनी कामयाबी तक के अनुभव वर्तमान छात्रों को साझा किएI
पूर्व छात्रों का किया सम्मान
कार्यक्रम का समन्वयन ट्रेनिंग सेल के प्रभारी प्रो॰ बलविंदर सिंह गुरुदत्ता एवं प्रो. अंकिता व्यास ने किया। प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. मीमांसा मिश्रा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहाI अंत में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गयाI महाविद्यालय एकेडेमिक प्रभारी प्रो. गोविंद झंवर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्टूडेंट्स के उज्वल भविष्य की कामना कीI
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
