RSS के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक

पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय पर लिखी गई पुस्तक 'युग पुरुष बाबूजी' भोपाल जाकर RSS के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की गई। दोनों ने डॉ. पाण्डेय के जीवन को प्रेरक बताया और पुस्तक व लेखकों की सराहना की।

RSS के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक
आरएसएस के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा को पगडंडी द्वारा पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय पर प्रकाशित पुस्तक 'युग पुरुष बाबूजी' भेंट करते टीम पगडंडी के सदस्य एवं लेखक नीरज कुमार शुक्ला। समीप हैं भाजपा की प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य सुरेश आर्य एवं नागदा-खाचरोद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मालवा के गांधी के रूप में ख्यात पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की स्मृति आज भी स्वयं सेवकों और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गणमान्यजनों के मन-मस्तिष्क में अंकित है। यही वजह है कि जब भी, जहां भी डॉ. पाण्डेय का जिक्र आता है तो वे उनके व्यक्तित्व एवं कृतीत्व की चर्चा किए बिना नहीं रहते। ऐसी ही प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया की भी डॉ. पाण्डेय के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ देखने के बाद रही।

मध्यप्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे शर्मा एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया को पगडंडी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक इसके लेखक नीरज कुमार शुक्ला ने भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे भी मौजूद रहे। शुक्ला ने दोनों जनप्रतिनिधिद्वय को बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मालवा में जनसंघ का दीप प्रज्ज्वलित करने वाले डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के विराट जीवन से जुड़ी जानकारियों को पुस्तक के रूप में संकलित करने का एक असाध्य कार्य टीम पगडंडी (पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा) द्वारा किया गया है। इस कार्य में टीम पगडंडी को करीब 3 वर्ष का समय लगा।

अब इत्मिनान से पढ़ूंगा पुस्तक- शर्मा

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री से अपने मूल संगठन आरएसएस में वापसी करने वाले हितानंद शर्मा ने डॉ. पाण्डेय की जनसेवा का जिक्र करते हुए उनके पल-पल जीवन को संकलित करने के लिए टीम पगडंडी द्वारा किए गए प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि एक स्वयं सेवक के लिए आमजन की सेवा ही सर्वोपरि है। शर्मा ने कहा कि समय की कमी के कारण पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान लेखकों से मिलना संभव नहीं हो सका था किंतु अब मैं इत्मिनान से पूरी पुस्तक पढ़ूंगा। पुस्तक भेंट करने के दौरान शर्मा के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेश आर्य, नागदा-खाचरोद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान भी मौजूद थे।

पुस्तक विमोचन समारोह में भी उपस्थित थे शर्मा

बता दें कि, पुस्तक ‘युग परुष बाबूजी’ का विमोचन मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा में आयोजित एक समारोह में किया था। इस समारोह में भाजपा के तत्कालीन संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवाड़ा, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक एवं डॉ. लक्ष्मीनायाण पाण्डेय के विधायक पुत्र डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे।

जनसेवा के क्षेत्र में पुरोधा थे डॉ. पाण्डेय- पं. राजोरिया

(मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया को पुस्तक 'युग पुरुष बाबूजी' भेंट करते टीम पगडंडी के सदस्य एवं लेखक नीरज कुमार शुक्ला।)

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया तो ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक देखने के बाद एक पल के लिए ख्यालों में ही खो गए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संग्रहणीय है जो सेवा के क्षेत्र को चुनने वालों के लिए एक प्रकार की मार्गदर्शिका साबित होगी। पं. राजोरिया ने डॉ. पाण्डेय के कार्यों और जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ‘पुरोधा’ शब्द डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय जैसे साधकों के लिए है और उनके जीवन को पुस्तक के रूप में सहेजकर इसके लेखकों ने एक पुनीत कार्य किया है।

ग्राहक पंचायत और परशुराम कल्याण बोर्ड के काम बताए

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने पं. शर्मा और पं. राजोरिया से चर्चा की। उन्होंने रतलाम जिले में ग्राहक पंचायत तथा परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने इसी तरह जनहित के कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।