खबर पुलिस विभाग की ! मप्र के 41 ASI के तबादले, स्वयं के निवेदन और व्यय पर किया गया है तबादला
पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के 41 सहायक उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसमें कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक भी शामिल हैं। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों के नाम जानने के लिए देखें यह खबर।
एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश 41 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। स्थानांतरित होने वाले सभी सहायक उप निरीक्षकों को उनके स्वयं के निवेदन और व्यय पर उनके द्वारा चाही गई जगह पर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा अनुमोदित तबादला सूची विशेष महानिदेशक (प्रशासन) द्वारा जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि स्थानांतरित सहायक उप निरीक्षकों को संबंधित इकाई के अंदर कार्य आवंटन इकाई प्रमुख द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों की आमद होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए मप्र शासन के गृह विभाग के पत्र एफ-1-73/1998/ब-2/दो, दिनांक 14.2.2007 एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के पृष्ठांकन क्रमांक पुमु/1/भापुसे/379/2007, दिनांक 19.2.2007 का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यमुक्त करने के लिए निर्देश
विशेष महानिदेशक (प्रशासन) ने मप्र शासन, सामान्य प्रशासन विभागके आदेश क्रमांक/एफ 6-1/2004/एप/9/भोपाल, दिनांक 29.4.2025 द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2025 के बिंदु क्रमांक 42 के अनुसार अधिकारी को समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि शासकीय सेवक निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए।


📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
