कांग्रेस की 'वोट चोर – गद्दी छोड़' जन समर्थन यात्रा 31 अगस्त को, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस 31 अगस्त को रतलाम में वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा निकाल कर जन समर्थन जुटाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस की 'वोट चोर – गद्दी छोड़' जन समर्थन यात्रा 31 अगस्त को, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल
रतलाम में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ जनसमर्थन यात्रा 31 अगस्त को निकलेगी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश, प्रदेश के साथ ही रतलाम में भी ‘वोट चोर - गद्दी छोड़’ जन समर्थन यात्रा निकाली जाएगी। रतलाम में 31 अगस्त को निकलने वाली इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे।

कांग्रेस की 'वोट चोर – गद्दी छोड़' जन समर्थन यात्रा के लिए तैयारी जारी है। यात्रा 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे बाजना बस स्टैंड से निकलेगी। यह यहां से यात्रा प्रारम्भ होकर चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, खैरादीवास, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी। यहां आमसभा आयोजित होगी। इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संबोधित करेंगे। यात्रा में राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम के प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व अन्य शामिल होंगे। 

शहर अध्यक्ष ने ली बैठक

यात्रा की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व विधायक पारस सकलेचा दादा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, मयंक जाट, रजनीकांत व्यास, शैलेन्द्र सिंह अठाना, विनोद मिश्रा मामा, सुजीत उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।