भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में नीरज बरमेचा, हरिओम शाह तथा महेश शर्मा जिला सह संयोजक नियुक्त

भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की रतलाम जिला इकाई में तीन जिला सह संयोजक बने गए हैं। इनमें से एक पत्रकार, एक शिक्षा विद व एक अन्य क्षेत्र से शामिल किए गए हैं।

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में नीरज बरमेचा, हरिओम शाह तथा महेश शर्मा जिला सह संयोजक नियुक्त
नियुक्ति।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में तीन जिला सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। नियुक्तियां जिला संयोजक  तुषार कोठारी की अनुशंसा और भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से की गईं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मे नीरज बरमेचा (पत्रकार), महेश शर्मा (शिक्षाविद्) एवं कलालिया के हरिओम शाह को जिला सहःसंयोजक बनाया गया है।