चर्चा रंगकर्म की : नाटक की रचना प्रक्रिया और उसके विभिन्न पक्षों पर विमर्श 12 जून को रतलाम में, टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर अविजित सोलंकी देंगे जानकारी

युगबोध, जन नाट्य मंच तथा जनवादी लेखक संघ द्वारा 12 जून को रंगकर्म पर बैठकी (विमर्श) का आयोजन किया जाएगा।

Jun 11, 2025 - 10:29
Jun 11, 2025 - 14:26
 0
चर्चा रंगकर्म की : नाटक की रचना प्रक्रिया और उसके विभिन्न पक्षों पर विमर्श 12 जून को रतलाम में, टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर अविजित सोलंकी देंगे जानकारी
अविजित सोलंकी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रंगकर्म को समझने और इसके विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए एक बैठकी का आयोजन 12 जून 2025 को रतलाम में किया जा रहा है। इसे टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर अविजित सोलंकी संबोधित करेंगे।

रंगकर्मी एडवोकेट कैलाश व्यास ने बताया बैठकी का आयोजन 12 जून 2025 (गुरुवार) को सुबह 10.30 बजे जी.डी. अंकलेसरिया रोटरी हाल में होगा। संस्था युगबोध, जन नाट्य मंच तथा जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर अविजित सोलंकी नाटक की रचना प्रक्रिया और उसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

रतलाम में हो रही तीन दिनी कार्यशाला

बता दें कि, अविजित सोलंकी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से प्रशिक्षत हैं और इन दिनों रतलाम में चल रही तीन दिनी थिएटर मेकिंग वर्कशॉप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय भोपाल के सह निर्देशक विक्रांत भट्ट के संयोजकत्व में वर्कशॉप का आयोजन रोटरी हाल में शाम 4 से रात 8 बजे तक हो रहा है। यह एक परिचयात्मक कार्यशाला है, जिसे 16 से 30 साल तक के युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य अभिनय, समूह में कार्य करना और परफॉर्मेंस डिवाइज़िंग की मूलभूत बातों को सिखाना है। यह कार्यशाला प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस क्रिएशन और सामूहिक कहानी करने की व्यवहारिक समझ प्रदान करने में सहायक होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।