आह्वान ! कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें पदाधिकारी और कार्यकर्ता- रीना बोरासी
एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आईं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में 55 जिलों में विजय का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में इन समस्याओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में संगठन को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।
प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया। वे रतलाम प्रवास के दौरान कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थी। इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुई बैठक में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष ने शहर में चल रही कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रियता से कार्य करना होगा।
सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं- कटारिया
पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने रीना बोरासी को शुभकामनाएं देते हुए रतलाम महिला कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश-देश में सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं क्योंकि महिलाओं का वर्चस्व ज्यादा होता है। हर महिला की पहचान हर महिला से होती है, इसलिए वे घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को जानकारी दे सकती हैं। कटारिया ने आश्वस्त किया कि हम सब एकजुट होकर के आने वाली सारी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे। वर्तमान शहर अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
5 महिलाओं को दिलाई सदस्यता और शपथ
प्रदेश अध्यक्ष बौरासी ने रतलाम प्रवास के दौरान 5 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता और शपथ भी दिलवाई। सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में पुष्पा बटवाल, निशा बैरागी, रश्मि पांडेय, सुमित्रा यादव एवं शानू यादव शामिल हैं।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हिमानी सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव फरजाना खान, सुजीत उपाध्याय, हिना शेख, मुमताज बी, ताज मंसूरी, रेखा सोलंकी, आंचल सोलंकी, राजश्री तोमर, राधा प्रजापत, हंसा रांका, जायेदा खान, रुखसाना खान, रानी देवदा, मंजूबाला गुर्जर, आयशा कुरैशी, कविता महावर, सुनील महावर, राजेश प्रजापत, कमलेश चौहान, सीताराम बैरागी, प्रदीप बटवाल, शांतु गवली, प्रदीप शर्मा, नीलेश शर्मा, प्रदीप राठौर, वरुण क्षोत्रिय, शंकरलाल मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
