भाजपा के बूथ विस्तारक महाअभियान का विधायक काश्यप ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

भाजपा द्वारा बूथ विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहर के वार्ड क्रमांक 20 में अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक चेतन्य काश्यप सहित अन्य ने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उत्सावर्धन किया।

भाजपा के बूथ विस्तारक महाअभियान का विधायक काश्यप ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन
बूथ विस्तार महाअभियान के दौरान वार्ड 20 में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के संगठन शिल्पी पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार के लिए बूथ विस्तारक महाअभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर मंडल के शक्ति केन्द्र क्रं. २ के मतदान केन्द्र क्रं. ८ पर बूथ विस्तारक योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनका उत्सावर्धन किया।

आरंभ में विधायक काश्यप ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बूथ विस्तारक अभियान का शुभारंभ किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के रहवासियों से उनके निवास पर पहुंचकर भेंट भी की। काश्यप ने शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान मंडल विस्तारक संतोष पोरवाल, मंडल अध्यक्ष करणधीर्य बड़गोत्या, प्रभारी महामंत्री विनोद यादव, वार्ड आईटी प्रभारी ज्योति खण्डेलवाल, वार्ड संयोजक नंदकिशोर गोठवाल, बूथ विस्तारक अजय गोखरू, बूथ अध्यक्ष लोकेन्द्र आचार्य एवं भगतसिंह भदौरिया, चुन्नीलाल ठेकेदार, रवि व्यास, हेमन्त दावरे, किरण महावर आदि मौजूद थे।

अन्य खबरों के लिए.... www.acntimes.com ....पर क्लिक करें
MOBILE-APP डाउनलोड करें.... https://play.google.com/store/apps/details?id=com.acntimes.acnnews ....पर क्लिक करें
TELEGRAM पर जुड़ें.... https://t.me/acn_times .....पर क्लिक करें