हलचल चुनाव की : शहर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मई को, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 मई (रविवार) को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें रतलाम-झाबुआ प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को विजयी बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।

हलचल चुनाव की : शहर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मई को, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन
रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मई को होगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 मई को होगा। सम्मेलन में प्रत्याशी भूरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 11:30 बजे राजपूत बोर्डिंग में शुरू होगा। सम्मेलन में प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, डॉ. विक्रांत भूरिया एवं लोकसभा समन्वयक संजय कामले उपस्थित रहेंगे। सभी शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, वार्ड एवं बूथ स्तरीय प्रभारी, मोर्चा, संगठन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित रहने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया, विधानसभा प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, जोएब आरिफ, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, सुजीत उपाध्याय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, नीलेश शर्मा, संगीता कांकरिया, रोहित शर्मा, महीप मिश्रा, पीयूष बाफना ने किया है। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को विजयी बनाने की अपील भी की है।

नयागांव राजगढ़ में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा कर मांगे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में शहर कांग्रेस द्वारा नयागांव राजगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस घोषणा पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस के गारंटी कार्ड भी बांटे गए।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, एआईसीसी प्रभारी मनोज उपाध्याय, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, पर्यवेक्षक विंदेश्वरी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जोएब आरिफ, गणेश यादव, सोहेल काजी, डॉ. दिलीप शर्मा, मनोज घोटेचा, रश्मि सिंह, राधा प्रजापति, कमल पांचाल, रोहित मीणा के अलावा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, उप नेता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन मंत्री आदि माजूद रहे।