शहर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आज रतलाम में, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षीय कार्यकाल के चलते भाजपा द्वारा संयुक्त मोर्चा सम्मेलनों का आयजोन कर रहा है। शहर विधानसभा क्षेत्र का आयोजन 19 जून को रतलाम में होगा।

शहर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आज रतलाम में, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि
चेतन्य काश्यप (रतलाम विधायक) - सुधीर गुप्ता (मंदसौर सांसद)।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम   देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 19 जून को रतलाम विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन विधायक सभागृह में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि विधायक चेतन्य काश्यप, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं महासंपर्क अभियान ज़िला संयोजक प्रवीण सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल होंगे।