रतलाम : 69वां महारुद्र यज्ञ एवं त्रिवेणी मेला आज से, 11 दिन तक आयोजित होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

रतलाम नगर निगम द्वारा 11 दिनी त्रिवेणी मेले की तैयारी कर ली गई है। मेला 14 दिसम्बर को शुरू होगा। इसी दिन 69वां महारुद्र यज्ञ भी शुरू हो जाएगा।

रतलाम : 69वां महारुद्र यज्ञ एवं त्रिवेणी मेला आज से, 11 दिन तक आयोजित होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
त्रिवेणी मेला एवं 69वां महारुद्र यज्ञ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ 14 दिसंबर को होगा। 24 दिसंबर तक चलने वाले मेले में सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसी दिन 69वें महारुद्र यज्ञ भी शुरू होगा जो अमावस तक चलेगा।

नगर निगम द्वारा 14 से 24 दिसंबर तक त्रिवेणी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ 14 दिसम्बर (बुधवार) को शाम 5 बजे मेला परिसर स्थित निगम रंगमंच पर होगा। मुख्य अतिथि रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर व नगर विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष होंगे। इस मौके पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी, राजस्व समिति प्रभारी के अलावा महापौर परिषद सदस्य व पार्षद उपस्थिति रहेंगे।

किस दिन क्या होगा

15 दिसम्बर (गुरुवार) - भजन संध्या

16 दिसम्बर (शुक्रवार) - आदिवासी लोक गीत-नृत्य

17 दिसम्बर (शनिवार) - लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा

18 दिसम्बर (रविवार) - कवि सम्मेलन

19 दिसम्बर (सोमवार) - नृत्य नाटिका व भजन संध्या

20 दिसम्बर (मंगलवार) – रामलीला

21 दिसम्बर (बुधवार) - बॉलीवुड सिंगर व आर्केस्ट्रा नाइट

22 दिसम्बर (गुरुवार) - राजस्थानी लोकनृत्य

23 दिसम्बर (शनिवार) - नाट्य रूपान्तरण

24 दिसम्बर (रविवार) - श्री सत्यवीर तेजाजी की कथा व मेला समापन

खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी

17 से 19 दिसम्बर – कुश्ती

20 से 21 दिसम्बर - कबड्डी व खो-खो

22 दिसम्बर - शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) स्पर्धा

इन्होंने की मेले को सफल बनाने की अपील

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी, राजस्व समिति प्रभारी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, पार्षद प्रीति कसेरा, योगेश पापटवाल, निशा पवन सोमानी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उमा डोई आदि ने नागरिकों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ध्वजारोहण व अग्निप्रवेश के साथ होगा महारुद्र यज्ञ का प्रारंभ

श्री महारूद्र यज्ञ समिति के सचिव नवनीत सोनी ने बताया विश्व कल्यानार्थ एवं धर्ममर्यादा रक्षार्थ 69वाँ महारुद्र यज्ञ 14 दिसंबर को शुरू होगा। आयोजन प.पू. स्वामी श्री शैलेन्द्रानंदजी गिरी महाराज, पं.पू. स्वामी श्री डॉ. नारायण चेतन्य जी ब्रह्मचारी, पं. पू. श्री आत्मानंद जी सरस्वती के सान्निध्य एवं महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में त्रिवेणी तट पर सुबह 10.30 बजे ध्वजारोहण एवं अग्निप्रवेश के साथ शुभारंभ होगा।

इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील

श्री महारूद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, सचिव नवनीत सोनी, प्रेम उपाध्याय, अनिल झालानी, गोपाल जवेरी, सुरेशमल टांक, सत्यनारायण पालीवाल,  बद्रीलाल भगत, महेश बाहेती, बद्रीलाल परिहार, दिनेश उपाध्याय, दिलीप सोनी, विजय सोनी, चेतन शर्मा, महिला मण्डल की राखी व्यास, तारा सोनी, हंसा व्यास, आशारानी उपाध्याय, आशा शर्मा, पदमा उपाध्याय, जय सोमानी, पुष्पा मजावदिया, नमिता शुक्ला, नीना निरंजनी वंदना पोरवाल, राधा पोरवाल, अंजू सोनी, ज्योति सोनी, सीमा जोशी, श्रुति परिहार एवं सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।