हॉकी रतलाम जिला संघ  कार्यकारिणी गठित, डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष व अभिषेक गुप्ता सचिव बने

हॉकी रतलाम की वार्षिक सभा में नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी ने इसी माह जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा करवाने का निर्णय लिया।

Dec 14, 2022 - 01:16
 0
हॉकी रतलाम जिला संघ  कार्यकारिणी गठित, डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष व अभिषेक गुप्ता सचिव बने
हॉकी रतलाम जिला संघ की नई कार्यकारिणी गठित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हॉकी रतलाम जिला संघ की वार्षिक बैठक खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष एवं अभिषेक गुप्ता सचिव मनोनीत किए गए।

बैठक जिला खेल अधिकारी रूबिका दीवान विशेष रूप से उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया व सचिव गुप्ता के अलावा उपाध्यक्ष डी. पी. मालवीय, नीलेश कण्डारे, मंगल वेद व उमेश लोद, सहसचिव भूपेश मेहता, ओमप्रकाश देवा व ममता सिंह सर्वानुमति से चुने गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष कपिल छपरी, सरंक्षक मुकेश जैन, अनुज शर्मा, विजयसिंह चौहान व बलवन्त भाटी, हितेश पेमाल, वरिष्ठ कोच मुकेश राठौड़, सहायक कोच कृष्णगोपाल तिवारी एवं 15 कार्यकारिणी सदस्य का मनोनयन किया गया।

इसी माह होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन ने हॉकी रतलाम के संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. मजावदिया ने कहा कि इसी माह जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रतलाम में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर हॉकी रतलाम के पूर्व सचिव स्व. लक्ष्मण राठौर का स्मरण किया गया। संचालन खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा ने किया। आभार सचिव अभिषेक गुप्ता ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।