आखिर यह कैसा नशा ? पश्चिम बंगाल के युवा नशे के लिए कर रहे कंडोम का उपयोग, अचानक बढ़ी मांग ने खोला राज

पश्चिम बंगाल में युवाओं में कंडोम को नशे के रूप में उपयोग करने का चलन बढ़ा है। नतीजतन राज्य में कंडोम की खपत काफी ज्यादा हो गई है। इससे वहां का प्रशासन काफी चिंतित है।

आखिर यह कैसा नशा ? पश्चिम बंगाल के युवा नशे के लिए कर रहे कंडोम का उपयोग, अचानक बढ़ी मांग ने खोला राज
नशा।

कंडोंम का नशे के रूप में उपयोग करने की लत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । किसे किस चीज की लत (नशा) जाए, कह नहीं सकते। पश्चिम बंगाल के युवाओं को एक नए नशे की लत लग गई है। यह लत है कंडोम को नशे के रूप में उपयोग करने की। यह खुलासा राज्य में कंडोम की मांग ज्यादा बढ़ने का कारण पता लगाने के दौरान हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के युवाओं में अजीबो-गरीब लत लग गई है। असुरक्षित यौन संबंध से बचने के काम आने वाला कंडोम इन दनों युवाओं में नशे के लिए उपयोग हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्गापुर, दुर्गापुर, सिटी सेंटर, विधानगर, बेनाचिती, मुचीपारा, सी-जोन, ए-जोन में फ्लेवर्ड कंडोम की बिक्री काफी बढ़ गई। एक मेडिकल स्टोर संचालक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले 3-4 पैकेट कंडोम बमुश्किल बिक पाते थे, वहीं अब पूरा का पूरा स्टॉक ही फटाफट क्लियर हो रहा है। कंडोम का उपयोग नशे के लिए किए जाने की पुष्टि दुर्गापुर के मंडल अस्पताल के धीमान मंडल नामक एक कर्मचारी ने भी की है।

यह है कंडोम से नशा करने का राज

कंडोम का नशे के रूप में उपयोग करने की वजह दुर्गापुर के आरई मेडिकल कॉलेज मॉडल स्कूल के रसायन शास्त्र के एक शिक्षक ने बताई है। नूरुल हक नामक शिक्षक का कहना है कि कंडोम में सुगंधित यौगिक पाया जाता है। अगर कंडोम को लंबे समय के लिए गर्म पानी में भिगो दिया जाए तो बड़े कार्बनिक अणु अल्कोहल यौगिक में टूटने लगते हैं। यह सुगंधित यौगिक एक प्रकार के गोंद में भी पाया जाता है। यही कारण है कि बहुत से लोग नशे के लिए इसका भी उपयोग करते हैं। 

पहले टूथपेस्ट और जूते की पॉलिश सहित अन्य का हो चुका है उपयोग

बता दें कि, 21वीं सदी के बीच में एक समय नाइजीरिया में टूथपेस्ट की बिक्री काफी बढ़ी थी। इसी प्रकार जूते की पॉलिश की बिक्री भी 6 गुना बढ़ गई थी। तब इन चीजों का उपयोग भी नशे के लिए किया जा रहा था। इसी तरह बहुत से लोगों ने व्हाइटनर का प्रयोग भी नशे के लिए किया था। अब कंडोम का उपयोग तेजी से हो रहा है। इससे प्रशासन काफी चंतित है।