देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 16051 नए मामले आए सामने, दैनिक एक्टिव केस का आंकड़ा 2 फीसदी से भी नीचे
देशवासियों के लिए राहत की खबर है। कोविड-19 के संक्रमण की लगातार कम हो रही है। 24 घंटे में 16 हजार 51 नए केस मिले वहीं इस दौरान 7 लाख डोज टीके लगाए गए।

देश में अब तक 175 करोड़ 46 लाख से ज्यादा टीके लगे, इसमें 7 लाख टीके बीते 24 घंटे के दौरान लगाए गए
एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । कोरोना संक्रमितों की रफ्तार लगातार घट रही है। बीते 24 घंटों के दौरान सिर्फ 16 हजार 51 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही दैनिक एक्टिव केस भी 2 फीसदी के अंदर सिमट गए हैं। इधर, कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाने का काम जारी है। अब तक 175 करोड़ 46 लाख से अधिक डोज देश में लगाए जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी की गई रिपोर्ट के अनुसारदेश में पिछले 24 घंटों में 7 लाख से अधिक (7,00,706) वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके सहित देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 175.46 करोड़ (1,75,46,25,710) से अधिक हो गया। यह उपलब्धि 1,98,99,635 टीकाकरण सत्र आयोजित होने से प्राप्त हो सकी है।
देश में अब तक कुल टीकाकरण
स्वास्थ्य कर्मी |
पहली खुराक |
1,04,00,693 |
दूसरी खुराक |
99,52,973 |
|
|
प्रीकॉशन खुराक |
40,49,502 |
अग्रिम पंक्ति के कर्मी |
पहली खुराक |
1,84,07,927 |
दूसरी खुराक |
1,74,18,259 |
|
|
प्रीकॉशन खुराक |
59,11,252 |
15-18 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
5,36,77,342 |
|
दूसरी खुराक |
2,17,30,069 |
18-44 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
55,03,74,397 |
दूसरी खुराक |
43,59,27,908 |
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग |
पहली खुराक |
20,20,44,355 |
दूसरी खुराक |
17,83,73,700 |
|
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग |
पहली खुराक |
12,62,13,826 |
दूसरी खुराक |
11,11,19,012 |
|
प्रीकॉशन खुराक |
90,24,495 |
|
प्रीकॉशन खुराक |
|
1,89,85,249 |
कुल |
|
1,75,46,25,710 |
37901 लोग कोरोना से हुए ठीक
कोरोना से संक्रमित हुए लोगों के ठीक होने का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 37,901 मरीज ठीक हुए। इसके सहित महामारी शुरू होने से लेकर अब तक 4,21,24,284 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 16,051 नए मरीज सामने आए
वर्तमान में 2,02,131 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.47 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,31,087 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 76.01 करोड़ (76,01,46,333) जांच की गई हैं। जांच क्षमता को भी बढ़ाया गया है। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.12 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.93 प्रतिशत है।