ज्ञान-विज्ञान का नवाचार : शिक्षकों की क्लास में हुआ भौतिकी की अवधारणों का प्रदर्शन, इंदौर से आए स्रोत विद्वान प्रो. दुबे ने शांत की जिज्ञासाएं

इंस्पायर अवॉर्ड के दौरान अतिरिक्त समय और संसाधनों को बचाते हुए विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें इंदौर के प्रो. पी. के. दुबे ने मार्गदर्शन दिया।

ज्ञान-विज्ञान का नवाचार : शिक्षकों की क्लास में हुआ भौतिकी की अवधारणों का प्रदर्शन, इंदौर से आए स्रोत विद्वान प्रो. दुबे ने शांत की जिज्ञासाएं
कार्यशाला के दौरान भौतिकी की अवधारणाओं का प्रदर्शन करते प्रो. पीके दुबे।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स और रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स ने किया आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंडियन एसोसिएशन का फिजिक्स (आईएपीटी) और रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स (आरएपीटी) के संयुक्त तत्वाधान में रतलाम में भौतिकी के नवाचारी प्रयोगों पर कार्यशाला हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 71 शिक्षकों ने भाग लिया।

रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया अतिरिक्त समय और संसाधन बचाते हुए इंस्पायर अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान आए मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ यह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इंदौर से आये स्त्रोत विद्वान प्रोफेसर पी. के. दुबे ने विज्ञान के कई प्रयोगों को लेकर शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने द्रव्यमान केंद्र की अवधारणा, गतिज ऊर्जा का कॉन्सेप्ट, विद्युत धारा और चुंबकत्व  को प्रत्यक्ष रूप से करते हुए प्रदर्शित किया। इन सिद्धांतों पर शिक्षकों ने सवाल-जवाब किए।

कार्यशाला में जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र क्षोत्रिय और मध्य प्रदेश के नवाचारी विज्ञान शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर ने भी शिक्षकों के साथ विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं पर चर्चा की। संचालन श्यामवन्त पुरोहित ने किया। आभार गिरीश इंदौरकर ने माना।