इंजीनियरिंग दिवस : इंजीनियर आने वाले कल के रचनाकार हैं, भविष्य के निर्माण में इनका उल्लेखनीय योगदान है - एम. के. जैन
सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती इंजीनियरिंग दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर श्री योगींद्र सागर कॉलेज में समारोह आयोजित किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगींद्र सागर कॉलेज में शुक्रवार को भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर दिवस मनाया गया। इस मौके पर अतिथियों ने इंजीनियरों के योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एम. के. जैन (असिस्टेंट इंजीनियर- एमपीईबी) और मुकेश गुप्ता (आईटी अधिकारी) ने की। इस मौके पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि जैन ने एम. विश्वेश्वरैया के देश की तरक्की में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंजीनियर आने वाले कल के रचनाकार माने जाते हैं। उनका भविष्य के निरमाण में अहम योगदान है।
इन्होंने भी संबोधित किया
इस मौके पर रामचरण सिंह, विनोबा तिवारी (सहायक यंत्री- एमपीईबी), अनीता (सेबी रिसोर्स वक्ता), कॉलेज के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा, डीन (एडमिन) प्रो. अंजलि वर्मा, डीन (एकेडमिक) प्रो. गोविंद झंवर, प्रो. तुषार पुरोहित (ट्रेनिंग एवम प्लेसमेंट अधिकारी) ने एम. विश्वेश्वरैया की जीवन यात्रा और उपलब्धियां साझा की।उन्होंने छात्रों को इंजीनियर और राष्ट्र निर्माता बनने के लिए कड़ी मेहनत करने तथा आवश्यक कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने आयोजन के लिए फैकल्टी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्ररित किया।