चैन से रहना है तो जाग जाओ, वरना फिर स्थापित हो जाएगा डाकू राज, 5 साल तक होगी गुंडागर्दी- डॉ. विक्रांत भूरिया

कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र की जनता को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि हमारी लड़ाई डाकू राज के खिलाफ है। अगर चैन से रहना है तो जाग जाओ वरना 5 साल फिर गुंडागर्दी हावी हो जाए।

चैन से रहना है तो जाग जाओ, वरना फिर स्थापित हो जाएगा डाकू राज, 5 साल तक होगी गुंडागर्दी- डॉ. विक्रांत भूरिया
रतलाम शहर कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करों या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। हमारी यह लड़ाई डाकू राज के खिलाफ है। अब बहुत हुआ, जिस तरह हमारे लोगों को डरा-धमका कर परेशान किया जाता है, अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह आह्वान डॉ. विक्रांत भूरिया ने शहर कांग्रेस द्वारा रतलाम के राजपूत बोर्डिंग में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में किया। सम्मेलन कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में आहूत किया गया था। विधायक डॉ. भूरिया ने कहा भाजपा ने तो चोर के हाथ में चाबी दे दी है। इन सब की असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यारियों से पूछो।

भाजपा झूठ पर आधारित है

इसलिए नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई। भूरिया ने बताया कि भाजपा झूठ पर आधारित है। वह जो कुछ भी कहती है उसका उल्टा ही होता है। लाड़ली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आए। परंतु कांग्रेस की गारंटी है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी मिलेगी।

भाजपा देश के नाम पर करती कुछ नहीं, झुनझुना थमा देती है

डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि जोबट में 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले किसके सगे-संबंधी थे? नाबालिग से दुष्कर्म की बात पर अनिता नागर सिंह चौहान चुप क्यों है? भूरिया पीड़ित परिवार से मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि ऐसी घटना हमारे यहां होती रहती है। पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करती है। जो पीड़िता की आवाज उठाते हैं उनकों जेल भेज देते हैं। देश के नाम पर कुछ नहीं करते, बस विकास का झुनझुना थमा देते है।

बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार, भूरिया बनेंगे केंद्र में मंत्री- कटारिया

सम्मेलन की शुरुआत में स्वागत भाषण शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़ा है जिसका इतिहास बलिदान और त्याग का रहा है। कांतिलाल भूरिया ने रतलाम को अनेक सौगातें दी हैं। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भूरिया निश्चित तौर पर केंद्र में मंत्री बनेंगे।

इन्होंने भी संबोधित किया

म्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय कामले, डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचौरी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत ीफैयाज मंसूरी, प्रवक्ता जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, सय्यद वुसत, एडवोकेट सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावदिया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता कांकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन मंत्री ने किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष व आभार प्रदर्शन नगर निगम उपनेता ने किया।