विधायक चेतन्य काश्यप ने कर दी इतनी बड़ी घोषणा जिससे शहर के 10 हजार परिवारों को होगा लाभ, जानिए- क्या है यह मामला
शहर विकास को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसके पूरे होते ही लोगों को विभिन्न समस्यों से निजात मिल सकेगी।

50 अविकसित कॉलोनियों में होगा विकास कार्य, मोहन नगर में 90.60 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में वर्ष 1998 से पहले की 50 अविकसित कॉलोनियों में विकास के द्वार खुल गए हैं। लगभग दस हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 11 के मोहन नगर में कही। वे अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए 90.60 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कही।
विधायक काश्यप ने कहा कि महापौर निगम परिषद का सम्मेलन बुलाकर वर्तमान में अवैध कॉलोनियों के कानून के तहत इन्हें वैध करें। उन्होंने कहा कि 11 और अन्य ऐसी सभी 30-40 कॉलोनियों जिनमें विकास कार्य नहीं हुआ है, उनका प्राक्कलन बनाकर विकास कार्यों को परिषद की स्वीकृति दिला। यह पूरे प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम से हुआ है, जो पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण हो रहा है। अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की शुरुआत आज रतलाम के वार्ड क्रमांक 11 से हो चुकी है। 17 अन्य अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना कार्य के टेंडर आ चुके है, जल्द ही निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन कॉलोनियों के रहवासियों ने क्षेत्र की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया।
काश्यप की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण हुआ संभव- पटेल
महापौर पटेल ने कहा कि अवैध कॉलोनी के नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्या का निदान विधायक काश्यप की मजबूत इच्छाशक्ति के चलते हुए हुआ है। अब शहर की अवैध कॉलोनियों में सड़क, नाली, प्रकाश हेतु विद्युत पोल इत्यादी की सुविधाऐं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर की अविकसित कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की समस्या के निदान के लिए विधायक काश्यप ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करेंगे।
विधायक के अथक प्रयासों का परिणाम- शर्मा
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक के अथक प्रयासों का परिणाम है। आज से नगर की अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य की शुरुआत हो चुकी है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि विधायक काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि रतलाम नगर का दिन प्रतिदिन तीव्र गति से विकास हो रहा है। संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने माना।