MPPSC का परिणाम घोषित : राज्य सेवा परीक्षा 2023 में पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप, अन्य चयनित आवेदकों के बारे में जानने के लिए देखें यह खबर

हाईकोर्ट के आदेश के महज 35 घंटे के भीतर मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत चयनित हुए अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। पूरी सूची देखने के लिए देखें यह खबर...

MPPSC का परिणाम घोषित : राज्य सेवा परीक्षा 2023 में पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप, अन्य चयनित आवेदकों के बारे में जानने के लिए देखें यह खबर
मप्र लोक सेवा आयोग

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत चयनित हुए अधिकारियों की सूची शनिवार शाम को जारी कर दी। आयोग ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के महज 35 घंटे के भीरत से सूची जारी कर दी। इसमें कुल विज्ञापित पदों में से 87 प्रतिशत पदों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉपर रहे। दूसरे स्‍थान पर भूपेश चौहान और तीसरे पर यशपाल स्वर्णकार रहे। इस महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। डीएसपी पद के लिए आरक्षित 6 पदों के स्थान पर महिलाओं ने 13 स्थान अपने नाम किए हैं। टॉप 10 में भी 3 महिलाएं हैं।

मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 31/2023 दिनांक 05.09.2023 को जारी किया था। इसेक बाद समय-समय जारी शुद्धि पत्र और सूचनाएं भी प्रकाशित होती रहीं। विज्ञापन में वर्णित तालिका अनुसार मप्र शासन के विभिन्न विभागों के कुल 229 पद विज्ञापित किए गए थे। उक्त पदों की पूर्ति के लिए राज्य सेवा परीक्षा-2023 अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। मुख्य परीक्षा 2023 दिनांक 11.03.2024 से 16.03.2024 तक चली थी। इसका परिणाम 30.12.2024 को घोषित हुआ था। इसमें अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार 07.07.2025 से 07.08.2025 तक हुए थे जिसके परिणाम 8 नवंबर 2025 को घोषित हुए।

नायब तहसीलदार मिश्रा ने किया टॉप

MPPSC 2023 में पन्ना जिले के मैहर में पदस्थ नायब तहसीलदार अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। इनके पिता पेशे से किसान हैं जबकि मां ग्रहिणी हैं। यह उनका चौथा प्रयास था जिसमें वे टॉप किया। इससे पूर्व वे 2022 में नायब तहसीलदार चुने गए थे। 2024 में वे असिस्टेंट डायरेक्टर फायनेंस के पद पर भी चयनित हुए थे। अजीत ने इंदौर के महाराजा यशवंतराव होलकर कॉलेज से बीएससी की थी।

ये TOP-10 भाग्यशाली

  1. अजीत कुमार मिश्रा (पन्ना)
  2. भूपेश चौहान
  3. यशपाल स्वर्णकार
  4. अभिषेक जैन
  5. अनुराग गुर्जर
  6. प्रिया अग्रवाल
  7. अषिता राय
  8. सूरज सिंह
  9. कल्याण सिंह
  10. अदिति जैन
  11. अंकिता
  12. मोना थांगे
  13. आरती गुप्ता
  14. नरेंद्र सिंह मेवाड़ा
  15. अक्षांश श्रीवास्तव
  16. पंकज परमार
  17. सिद्धार्थ मेहता (रावटी, जिला रतलाम)
  18. अरुण मालवीय
  19. रानी अहिरवार
  20. रश्मि कुशरे  

किस पद पर किसका हुआ चयन