नर नारायण ट्रॉफी : संभागीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में उज्जैन के कमलेश मिस्टर संभाग व रतलाम के सुनील बेस्ट पोजर बने, 1 लाख 31 हजार के बंटे पुरस्कार

संभागीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में उज्जैन के कमलेश चागल मिस्टर संभाग और रतलाम के सुनील सोलंकी को बेस्ट पोजर चुने गए। इन्हें क्रमशः 21 हजार और 15 हजार का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।

नर नारायण ट्रॉफी : संभागीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में उज्जैन के कमलेश मिस्टर संभाग व रतलाम के सुनील बेस्ट पोजर बने, 1 लाख 31 हजार के बंटे पुरस्कार
बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में अतिथियों के साथ विजेता शरीर साधक।

पूर्व रतलाम केसरी नारायण पहलवान की स्मृति में आयोजित स्पर्धा में देर रात तक शरीर साधकों ने किया मांसपेशियों का प्रदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी की हाथ की मांसपेशी जोश भरने वाले संगीत पर थिरक रही थीं तो किसी के पैरों की मांसपेशियां। सभी शरीर साधक एक से बढ़ कर एक साबित थे। शरीर साधना की इस परीक्षा में उज्जैन के कमलेश चागल मिस्टर संभाग तो रतलाम के सुनील सोलंकी को बेस्ट पोजर चुने गए। अन्य मुकाबले भी हुए। स्पर्धा में कुल 1 लाख 31 हजार के पुरस्कार प्रदान किए गए।

पूर्व रतलाम केसरी नारायण पहलवान स्मृति नर नारायण संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन शहर के श्रम शिविर स्थित जवाहर व्यायामशाला में किया गया। आयोजन जवाहर व्यामशाला परिवार, अंबर ग्रुप तथा जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने किया। मिस्टर संभाग केसरी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में संभाग से 110 शरीर साधकों ने विभिन्न वजन समूह में शीर्ष स्थान पाकर अंतिम 10 में पहुंचकर उज्जैन के शानदार उन्नत पेशियों से भरे हुए कमलेश चागल ने खिताबी मुकाबला जीता। उन्हें 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।

रतलाम के बॉडी बिल्डर सुनील सोलंकी बेस्ट पोजर रहे। उन्हें 15  हजार रुपए का पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। नीमच के पुष्पेंद्र सांखला ने बेस्ट मस्कुलर मैन तथा नवीन ग्वाला मंदसौर के प्ले बेस्ट इंप्रूव का पुरस्कार जीता। इन्हें 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक के रूप में जितेन्द्र सिंह कुशवाह, राजेश भारती, अमित कनोजिया, कुलदीप त्रिवेदी, अमजद खान अनिल चावंड, नीमच के महबूब शाह थे। मार्शल ईश्वर तथा प्रकाश गुर्जर थे।

इन्होंने प्रदान किए पुरस्कार

खिलाडिय़ों को पुरस्कार पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, देवशंकर पांडे, रजनीकांत व्यास, सलाम पहलवान, अजय चौरडिय़ा, नितिन तिवारी, अचल शुक्ला, फैयाज मंसूरी, सत्यदेव मलिक, अश्विन जायसवाल आदि ने किया। आयोजकों की तरफ से समस्त खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह, नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। शरीर साधकों को कुल 1 लाख 31 हजार रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए।

इन प्रतिभाओं को मिला खेल मित्र अवॉर्ड

रतलाम शहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर, एथलीट कृतज्ञा शर्मा, पहलवान फैजान कुरैशी, बॉडी बिल्डिंग के राजेश बोहरा, वेटलिफ्टर सोनू मिश्रा को खेल मित्र अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

अच्छे संस्कार विकसित कर रहा स्व. जाट का परिवार - कोठारी

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि नारायण पहलवान ने रतलाम के युवाओं को व्यायाम और कुश्ती से जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। स्व. जाट का पूरा परिवार अखाड़े के माध्यम से युवाओं को अच्छे संस्कार विकसित कर रहा है। समाज सेवा और गरीबों की मदद में हमेशा नारायण पहलवान का नाम आगे रहता था।

सैलाना में भी होगी प्रतियोगिता- गहलोत

सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है इस प्रतियोगिता में उपस्थित होकर वर्तमान समय में बॉडी बिल्डिंग खेल अत्यंत लोकप्रिय हो रहा है। आने वाले समय में सैलाना में भी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए जाट परिवार की प्रशंसा व्यक्त की। नाराययण पहलवान के साथ रहे प्रेम सिंह यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने संस्मरण भी सुनाए।

नारायण पहलवान ने कोई कुश्ती नहीं हारी- जाट

स्वागत भाषण देते हुए पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश जाट ने कहा कि स्वर्गीय नारायण परिवार हमारे परिवार के साथ साथ पूरे नगर का गौरव थे उन्होंने सदैव समाज सेवा तथा गरीबों की मदद और कुश्ती जगत में अपना नाम कमाया था। उन्होंने कई कुश्तियां लड़ी और एक भी कुश्ती हारी नहीं थी। उन्हें लोग दंगल का हीरो कहकर संबोधित करते थे कई ऐतिहासिक कुर्तियां आज भी लोग याद करते हैं।

इन्होंने किया शुभारंभ और अतिथियों का स्वागत

इससे पूर्व आरंभ में प्रतियोगिता का शुभारंभ हनुमान जी एवं स्वर्गीय नारायण पहलवान एवं निष्ठा जाट के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण ममता जाट, दौलत पहलवान, सुरेश जाट, प्रेम सिंह यादव, जितेंद्र सिंह कुशवाह, शैलेंद्र व्यास, वैभव पहलवान, गौरव पहलवान, स्पर्धा संयोजक राजीव रावत दिनेश एवं शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत ममता जाट, वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, अमन जाट, प्रताप जाट, सुनील जैन, दिनेश शर्मा, महेश व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, मोहम्मद शाहिद खान, राजकुमार शिंदे, शेखर चांवरे, मनीष शर्मा, अजय सिंह चौहान, जितेंद्र राणावत, अर्जुन सिंह, असलम खान व अमजद खान आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया। आभार राजीव रावत ने माना। स्पर्धा का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके उज्जैन तथा आभार प्रदर्शन सुनील जैन ने किया।

ये रहे मौजूद

डॉ. योगेंद्र चाहर, जेम्स चाको, ललित कोठारी, अजय ठाकुर, शंकर राठौड़, श्रवण यादव, शरीफ पहलवान, मदन सोनी, विमल शर्मा, जयेश राठौड़, धन्ना उस्ताद, राकेश शर्मा, मोहित टांक, राजा राठौड़, बबलू नागर, महेश शर्मा, ललित मोयल, कृष्णचंद्र ठाकुर, दिलीप वर्मा, लालू स्टीफन सहित बड़ी संख्या दर्शक उपस्थित थे।