कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ के कर्मचारी का बड़ा बयान, कहा- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर मारपीट व गले पर संघर्ष के निशान थे

कूपर अस्पताल मुंबई के कर्मचारी के ताजा बयान के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला फिर चर्चाओं में है।

कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ के कर्मचारी का बड़ा बयान, कहा- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर मारपीट व गले पर संघर्ष के निशान थे
सुशांत सिंह राजपूत (अभिनेता) - रूपकुमार सिंह (कर्मचारी- कूपर अस्पताल)

सुशांत की बहन ने सीबीआई से की निष्पक्ष जांच और अस्पताल के कर्मचारी के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । 20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की खबर के बीच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का मामला फिर गरमा गया है। ऐसा कूपर अस्पताल के कर्मचारी रूपकुमार सिंह द्वारा दिए एक बयान के कारण हुआ है। सिंह के बयान के अनुसार सुशांत के शरीर पर कुछ निशान थे जो उसकी हत्या की ओर इशारा करते हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग और सरकार से रूपकुमार सिंह को सुरक्षा देने की मांग की है।

मुंबई के कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ के कर्मचारी रूपकुमार सिंह ने एएनआई को बयान दिया है जो चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह के शरीर पर कुछ निशान थे जो आत्महत्या किए जाने से नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि वे 14-15 तारीख को ड्यूटी पर थे। तभी एक बॉडी आई। साथ में काफी पुलिस भी थी जिससे लगा कि कोई वीआईपी बॉडी है। हम अपना काम करते रहे। उनका नंबर रात को 11-12 बजे आया। उसके कपड़े खोलने के दौरान पता चला कि यह सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी है। बॉडी खोलने के बाद देखा तो अलग दिखा। सुसाइड को लेकर जो लक्षण होते हैं वे नहीं थे। इससे हमने आपस में चर्चा की। मैं सर से बात करने गया। उनसे कहा कि यह अलग दिख रहा है। साहब बोले कि अपन बाद में बात करते हैं। उन्होंने यह कहकर इग्नोर किया।

27-28 साल का है तजुर्बा, 50 हजार से ज्यादा डेडबॉडी देखी

(एएनआई के ट्विटर हैंडल से साभार)

रूपसिंह के अनुसार सिंह के अनुसार उन्हें 27-28 साल में 50-60 हजार बॉडी देखने का तजुर्बा है। सुसाइड के बाद गले में जैसा निशान होता है वैसा सुशांत के गले में नहीं था। उसके गले में पकड़ने के कारण पड़ने वाले दबाव जैसे निशान थे। पैर, हाथ और बॉडी में मार के निशान थे। उसे मारा कैसे यह मैं नहीं बता सकता। जो मार लगी थी वह फ्रैक्चर के जैसी थी।

सुशांत की बहन बोलीं- हमें सच पता चलना चाहिए

रूपकुमार सिंह के उक्त बयान के बाद से एक बार फिर सुशांत सिंह की मौत का मामला फिर गरमा गया है। इसे लेकर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर सीबीआई से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हमें सच पता चलना चाहिए। श्वेता ने कूपर अस्पताल के कर्मचारी रूपसिंह को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार भी लगाई है। बता दें, कि- श्वेता सिंह का यह बयान सुशांत की मौत के बाद पहली बार आया है।