कोविड-19 अपडेट : 24 घंटे में 1,79,723 नए केस, 13.29 पहुंची दैनिक पॉजिटिविटी दर, अब तक 4033 लोगों को हुआ ओमिक्रोन, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान 1.79 लाख से अधिक नए मरीज सामने आए। अब तक देश में 4033 लोगों को ओमिक्रोन हो चुका है।

कोविड-19 अपडेट : 24 घंटे में 1,79,723 नए केस, 13.29 पहुंची दैनिक पॉजिटिविटी दर, अब तक 4033 लोगों को हुआ ओमिक्रोन, देखें राज्यवार आंकड़े

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 723 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इससे कोरोना की दैनिक पॉजिटिवटी दर 13 फीसदी से ज्यादा पहुंच गई है। देश में अब तक 4033 मामले ओमिक्रोन के भी पाए गए हैं जिनमें सबसे ज्यादा 1261 महाराष्ट्र व सबसे कम 1-1 मामला छत्तीसगढ़, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में मिले।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान के कोरोना के ट्रेंड के आंकड़े जारी किए गए। इसके अनुसार इस अवधि में 1,79,723 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके सहित देश में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या  7,23,619 पहुंच गई। अभी तक देश में 69.16 करोड़ सैंपलों की जांच हुई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सक्रिय मामलों की दर 2.03 फीसदी है। जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 13.29 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 7.92 फीसदी रही।  देश में कोरोना के मरीजों की स्वस्थ होने की रफ्तार भी अच्छी है। 24 घंटे में कोरोना को पछाड़ने वालों की बात करें तो आंकड़ा 46,569 रहा। वहीं पूरे देश में अब तक 3 करोड़ 45 लाख 172 लोगों ने कोरोना पर विजय पाई। यानी स्वस्थ्य होने की दर 96.62 फीसदी है।

151.94 करोड़ डोज लग चुके हैं कोरोना रोधी वैक्सीन के

बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 151.94 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 31 फीसदी से ज्यादा 15 से 18 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन भी हो चुका है। सोमवार से प्रिकॉशन डोज लगने भी शुरू हो गए। यह डोज उन लोगों को लगाए जा रहे हैं जो दो टीके लगवा चुके हैं और दूसरा टीका लगे हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं।

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमितों की स्थिति

क्रम संख्या

राज्य

ओमिक्रोन मामलों की संख्या

अस्पताल से छुट्टी / स्वस्थ हुए / स्थानांतरित मामले

1

महाराष्ट्र

1216

454

2

राजस्थान

529

305

3

दिल्ली

513

57

4

कर्नाटक

441

26

5

केरल

333

93

6

गुजरात

236

186

7

तमिल नाडु

185

185

8.

हरियाणा

123

92

9.

तेलंगाना

123

47

10.

उत्तर प्रदेश

113

6

11.

ओडिशा

74

8

12.

आंध्र प्रदेश

28

9

13.

पंजाब

27

16

14.

पश्चिम बंगाल

27

10

15.

गोवा

19

19

16.

मध्य प्रदेश

10

10

17.

असम

9

9

18.

उत्तराखंड

8

5

19.

मेघालय

4

3

20.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

3

0

21.

चंडीगढ़

3

3

22.

जम्मू-कश्मीर(केंद्र शासित)

3

3

23.

पुद्दुचेरी

2

2

24.

छत्तीसगढ़

1

1

25.

हिमाचल प्रदेश

1

1

26.

लद्दाख

1

1

27.

मणिपुर

1

1

 

कुल

4,033

1,552