CM डॉ. मोहन यादव आधी रात को रतलाम पहुंचे, मंत्री चेतन्य काश्यप ने की अगवानी, 247 करोड़ रुपए की सौगातें देंगे

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव आधी रात को रतलाम पहुंचे। उनकी अगवानी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की। जानिए, क्यों बदला अचानक शेड्यूल और क्यों आए हैं रतलाम।

Aug 17, 2025 - 10:18
Aug 17, 2025 - 10:59
 0
CM डॉ. मोहन यादव आधी रात को रतलाम पहुंचे, मंत्री चेतन्य काश्यप ने की अगवानी, 247 करोड़ रुपए की सौगातें देंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आधी रात को रतलाम पहुंचे। यहां उनकी अगवानी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विनोद करमचंदानी, पवन सोमानी सहित अन्य ने की। सहित अन्य ने की।
  • सीएम शेड्यूल से 10 घंटे पहले पहुंचे रतलाम
  • कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के यहां जाएंगे
  • महापौर के पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे
  • कुंडाल में 247 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विकास कार्यों की सौगात देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आधी रात ही आ धमके। यहां कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप सहित भाजपा नेताओं और प्रशासन ने उनकी अगवानी की। सीएम दोपहर में समीपस्थ ग्राम कुंडाल में 247 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आज दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से रतलाम पहुंचने का कार्यक्रम जारी हुआ था परंतु वे देर रात करीब पौने दो बजे सड़क के रास्ते से रतलाम पहुंचे। कार्यक्रम में अचानक बदलाव होने से नेताओं से लेकर अफसर तक सभी हरकत में आ गए और उनकी अगवानी के लिए सर्टिक हाउस पहुंच गए। कार से उतरते ही सबसे पहले कलेक्टर राजेश बाथम और एपी अमित कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की। इसके बाद मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया तो सीएम ने उन्हें मोर पंख भेंट कर वहां उपस्थित सभी को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं और अधिकारियों ने भी किया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 को आएंगे रतलाम, भीड़ जुटाने के लिए पंचायत सचिवों मिला टारगेट, मध्यान भोजन बनाने वालों पर भोजन के पैकेट बनाने का दबाव

महापौर पटेल के यहां जाएंगे

निर्धारित शेड्यूल से करीब 10 घंटे पहले ही रतलाम पहुंचे सीएम यादव का सुबह कैबिनेट मंत्री काश्यप के निवास पर स्वागत होगा। इसके बाद वे महापौर प्रहलाद पटेल के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने भी जाएंगे और उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर में कुंडाल गांव स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में 247 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हेलिकॉप्टर से मंदसौर प्रस्थित होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।