सद्कार्य ! रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) ग्रुप ने शीतलहर में साझा की संवेदनाओं की गर्माहट, सर्किल जेल में बंदियों को ऊनी वस्त्र वितरित किए
शीतलहर से बचाव के लिए रतलाम चैम्पियन लीग ग्रुप द्वारा सर्किल जेल के 100 से अधिक बंदियों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) ग्रुप ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही सेवा के प्रकल्प में भी हाथ बढ़ाया है। RCL ग्रुप कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए रतलाम सर्किल जेल में सौ से अधिक बंदियों ऊनी वस्त्र भेंट किए। संवेदनाओं की यह गर्माहट साझा करने के लिए बंदियों ने ग्रुप का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सर्किल जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया की पहल पर आरसीएल ग्रुप के भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, संजय शर्मा (मालिक), पत्रकार विजय मीणा, दीपक मईड़ा, अविनाश शर्मा (काजू), प्रिंस बन्ना व अभिषेक पटेल ने जेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऊनी वस्त्र भेंट किए। इनमें टोपियां, जैकेट, बॉडी वार्मर आदि वस्तुएं शामिल हैं। ग्रुप की ओर से 100 से ज्यादा बंदियों को वस्तुएं भेंट की गईं। शीतलहर के दौर में आरसीएल ग्रुप द्वारा दिए गए इस सहयोग के प्रत्युत्तर में बंदियों ने धन्यवाद दिया।