रतलाम में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के विरुद्ध FIR दर्ज करने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को  सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने रतलाम एसपी को ज्ञापन देकर प्रियंका गांधी, कमलनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

रतलाम में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के विरुद्ध FIR दर्ज करने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा ने एसपी  राहुल कुमार लोढ़ा को  सौंपा ज्ञापन
विधायक चेतन्य काश्यप और भाजपा नेता एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने एस. पी. राहुल लोढ़ा से प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ, अरुण सुभाष यादव, शोभा ओझा, जयराम रमेश एवं शिकायकर्ता ज्ञानेन्द्र के खिलाफ कठोर दाण्डिक कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में रविवार को विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना और भाजपा के जिला महामंत्रियों ने ने ज्ञापन सौंपा।

एस. पी. लोढ़ा को दिए ज्ञापन मे लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के ज्ञानेन्द्र अवस्थी द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर शिकायत की गई है। इसमें बताया गया है कि मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन लेने पर ही भुगतान मिलता है। ऐसी शिकायत मुख्य न्यायाधीश को की गई है, जबकि वस्तुस्थिति में पत्र पर जो पता दिया गया है। वहां उक्त नाम का व्यक्ति अथवा संघ नहीं है। यह शिकायत काल्पनिक संगठन के नाम पर करना प्रतीत होता है, जो भाजपा सरकार को बदनाम करने की नियत से जानबूझकर षड्यंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज एवं फर्जी नाम और पते का उपयोग कर की गई है।

इस शिकायत के प्रकाशन होने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ, अरुण सुभाष यादव, शोभा ओझा, जयराम रमेश द्वारा नियोजित ढंग से सोशल मीडिया पर शेयर करना बताता है। जबकि कांग्रेस के उक्त नेताओं द्वारा जानबूझकर उक्त कार्य किया गया है। इस  कार्य से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आहत हैं। ज्ञापन में सभी उल्लेखित कांग्रेस नेताओं के कृत्य को आपराधिक बताते हुए दाण्डिक कार्यवाही की मांग की गई है।