कांग्रेस को झटके लगातार : जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच और पंच ने कांग्रेस को कहा ‘नमस्ते’, भाजपा का थामा हाथ

कांग्रेस और अन्य दलों से कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का मोहभंग होना जारी है। रतलाम जिले के कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी पार्टियां छोडकर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

कांग्रेस को झटके लगातार : जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच और पंच ने कांग्रेस को कहा ‘नमस्ते’, भाजपा का थामा हाथ
रतलाम जिले में नेताओं का दल बदलने का दौर जारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम : कांग्रेस की मुस्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं। आम कार्यकर्ता ही नहीं, कांग्रेसी के तौर पर जनप्रतिनिधि बने नेता भी पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। रतलाम जिले के पंचायती राज से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस को नमस्ते कह दिया है और भाजपा के साथ हो लिए हैं। इनमें जनपद सदस्य से लेकर पंच तक शामिल हैं।

कांग्रेस और अन्य दलों से नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच, पंच भाजपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में रतलाम भाजपा परिवार में शामिल मांगीलाल भाभर (सरपंच-छावनी भाभर), राजेश कटारा (सरपंच-पिपलीपाड़ा), महेंद्र सिंह डिंडोर (सरपंच-करबल खोरा), रौनक लुनावत (उप सरपंच-बाजना), मुकेश भाभर (पंच-छावनी भाभर), तोलाराम डामर (पंच-करबल खोरा) आदि को स्वागत कर सदस्यता प्रदान की गई।

भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री काश्यप एवं भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर सबका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय टांक, मंडल महामंत्री नरेंद्र वसुनिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौनक गांधी आदि उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने संभावना जताई है कि क्षेत्र के अन्य सरपंच, उपसरपंच, पंच भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस जनपद सदस्य बालमुकुंद परिहार भाजपा में शामिल

भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक 2 के जनपद सदस्य बालमुकुंद परिहार भी कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान व रतलाम ग्रामीण विधायक ने स्वागत किया।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जाट लाला, वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल, पन्नालाल पाटीदार, राजाराम सिंगाड़, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह शक्तावत, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, पलदूना सरपंच प्रतिनिधि नीतेश धाकड़ सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।