बड़ी उपलब्धि : रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार कथाकार आशीष दशोत्तर को, रेल यात्रा वृत्तांत ‘ज़िंदगी के सफ़र में’ लिए होंगे पुरस्कृत

युवा कथाकार आशीष दशोत्तर का चयन रेलवे मंत्रालय की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना के लिए हुआ है। उन्हें उनके यात्रा वृत्तांत ‘ज़िंदगी के सफ़र में’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Apr 26, 2024 - 22:30
Apr 27, 2024 - 00:18
 0
बड़ी उपलब्धि : रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार कथाकार आशीष दशोत्तर को, रेल यात्रा वृत्तांत ‘ज़िंदगी के सफ़र में’ लिए होंगे पुरस्कृत
कथाकार आशीष दशोत्तर को मिलेगा रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवा कथाकार आशीष दशोत्तर को रेल मंत्रालय, भारत सरकार का प्रेरणा पुरस्कार मिलेगा। दशोत्तर को रेल मंत्रालय की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना के अंतर्गत उनके लिखे रेल वृत्तांत "ज़िंदगी के सफ़र में" के लिए प्रेरणा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (राजभाषा) द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए दशोत्तर को बधाई दी गई है। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। दशोत्तर द्वारा लिखित यह रेल वृत्तांत रेलवे की महत्वपूर्ण सेवाओं एवं भारत की विविधरंगी संस्कृति का एक कोलॉज़ प्रस्तुत करता है। यह हमारी संवेदनाओं का एक गुलदस्ता भी है। इस उपलब्धि पर सुधिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।