फ्रांस से ब्रिटेन जाने वाले करीब 31 शरणार्थियों की मौत, इंग्लिश चैनल में डूबी नाव

पेरिस: फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे करीब 31 शरणार्थियों की बीते दिन मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी इंग्लिश चैनल पार कर रहे थे तभी इनकी नौका पलट गई. फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है. शरणार्थियों के साथ हुए इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने आपात बैठक बुलाई है. हादसे की जानकारी मिलते ही कैलेस पोर्ट पर पुलिस, एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी सर्विसेज पहुंच चुकी हैं. वहीं, गृह मंत्री जेराल्ड दरमानिन का कहना है कि, माना जा रहा है कि नौका पर 34 लोग सवार थे जिनमें से 31 के शव मिले हैं और दो लोग जीवित पाए गए हैं. एक व्यक्ति अब भी लापता है. बुधवार शाम तक संयुक्त रूप से फ्रांस और ब्रिटिश बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे. फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार संदिग्ध मानव तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. नाैका में सवार यात्री किस देश के नागरिक थे यह नहीं बताया गया है. शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी- मछुआरों मछुआरों के अनुसार, इस वक्त शांत समुद्र का फायदा उठाने के लिहाज से ब्रिटेन जाने वाले शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी. हालांकि पानी काफी ठंढा है. एक मछुआरे ने जब खाली नौका को पानी में यूं ही तैरते देखा और उसके पास ही कुछ लोग दिखे लेकिन ये सभी तैर तो रहे थे लेकिन इनका शरीर बिल्कुल निष्क्रिय था. यह भी पढ़ें. Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

Nov 25, 2021 - 12:43
Nov 25, 2021 - 13:34
 0
फ्रांस से ब्रिटेन जाने वाले करीब 31 शरणार्थियों की मौत, इंग्लिश चैनल में डूबी नाव

पेरिस: फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे करीब 31 शरणार्थियों की बीते दिन मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी इंग्लिश चैनल पार कर रहे थे तभी इनकी नौका पलट गई. फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है.

शरणार्थियों के साथ हुए इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने आपात बैठक बुलाई है. हादसे की जानकारी मिलते ही कैलेस पोर्ट पर पुलिस, एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी सर्विसेज पहुंच चुकी हैं. वहीं, गृह मंत्री जेराल्ड दरमानिन का कहना है कि, माना जा रहा है कि नौका पर 34 लोग सवार थे जिनमें से 31 के शव मिले हैं और दो लोग जीवित पाए गए हैं. एक व्यक्ति अब भी लापता है. बुधवार शाम तक संयुक्त रूप से फ्रांस और ब्रिटिश बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे.

फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार संदिग्ध मानव तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. नाैका में सवार यात्री किस देश के नागरिक थे यह नहीं बताया गया है.

शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी- मछुआरों

मछुआरों के अनुसार, इस वक्त शांत समुद्र का फायदा उठाने के लिहाज से ब्रिटेन जाने वाले शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी. हालांकि पानी काफी ठंढा है. एक मछुआरे ने जब खाली नौका को पानी में यूं ही तैरते देखा और उसके पास ही कुछ लोग दिखे लेकिन ये सभी तैर तो रहे थे लेकिन इनका शरीर बिल्कुल निष्क्रिय था.

यह भी पढ़ें.

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।