विक्रम विश्विद्यालय ने घोषित की पीएचडी की सीटों की संख्या, इस बार गणित विषय की पीएचडी के लिए उपलब्ध होंगी सात सीटें

पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विक्रम विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सीटों की संख्या घोषित की गई है। इस बार विश्विद्यालय में गणित की 7 सीटे रखी गई हैं।

Feb 15, 2022 - 16:39
 0
विक्रम विश्विद्यालय ने घोषित की पीएचडी की सीटों की संख्या, इस बार गणित विषय की पीएचडी के लिए उपलब्ध होंगी सात सीटें
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन।

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा सभी विषयों की पीएचडी की सीटों की संख्या घोषित कर दी गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इसी सत्र में परीक्षा होगी। 

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में गणित विषय में पीएच डी की सीट संख्या 7 घोषित की गई है। इससे पहले गणित विषय की पीएचडी की सीटों की संख्या शून्य थी। इस सम्बंध में संशोधित सूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में बताया गया है कि सीटों की संख्या कम अथवा ज्यादा करने का अधिकारी विश्वविद्याल को रहेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।