Bappi Lahiri Death : ख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन, मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में देर रात ली आखिरी सांस

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका मुंबई के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।

Feb 16, 2022 - 08:56
Feb 17, 2022 - 03:03
 0
Bappi Lahiri Death : ख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन, मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में देर रात ली आखिरी सांस
बप्पी लाहिड़ी, प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक। (फाइल फोटो)

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । सदी की महान गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 69 वर्षीय लहरी ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। गीत-संगीत और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश और दुनिया में बप्पी दा के नाम से ख्यात आलोकेश लाहिड़ी का निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। 27 नवंबर 1952 में जन्मे बप्पी दा ने देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 69 साल थी। गौरतलब है कि पिछले साल वे कोरोना की गिरफ्त में भी आ गए थे।

तीन साल की उम्र से शुरू कर दिया था तबला बजाना

बता दें कि- संगीतकार व गायक बप्पी लाहिड़ी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर काफी पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां सहित सोने के गहने पहनना उनकी पहचान थी। 70 से 80 के दशक में अनेकों हिट गीत और संगीत देने वाले बप्पी दा मात्र तीन साल की उम्र में तबला बजाने लगे थे। इसके बाद उन्होंने संगीत की शिक्षा ली। वे बॉलीवुड के पहले रॉक स्टार रहे। वे रियाज भी एस.डी. बर्मन के गानों पर किया करते थे।

पोते के गाए गीत का किया था प्रचार

बप्पी दा की स्क्रीन पर आखिरी उपस्थिति रियलिटी शो बिग बॉस 15 में सलमान खान के साथ थी। यहां वे अपने पोते स्वास्तिक के नए गीत 'बच्चा पार्टी' का प्रचार कर रहे थे।

पीएम नरेंद्र मोदी व मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

बप्पी दा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मशहूर क्रिकेटर सचिव तेंडुलकर सहित बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।