MPWJU का संभागीय सम्मेलन 19 को बड़नगर में, उज्जैन संभाग के श्रमजीवी कलमकार होंगे शामिल, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के उज्जैन संभाग का सम्मेलन 19 दिसंबर को बड़नगर में होगा। इस दौरान प्रदेश कार्यसमति की बैठक भी होगी।

Dec 17, 2021 - 23:19
 0
MPWJU का संभागीय सम्मेलन 19 को बड़नगर में, उज्जैन संभाग के श्रमजीवी कलमकार होंगे शामिल, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का उज्जैन संभाग का सम्मेलन 19 दिसम्बर (रविवार) को बड़नगर में होगा। सम्मेलन इन्द्रप्रस्थ गार्डन (हजारीबाग बस स्टैंड के पास) सुबह 10 बजे शुरू होगा।

रतलाम जिलाध्यक्ष विमल मांडोत एवं महासचिव पं. दिनेश दवे ने बताया सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मो. अली, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित सहित अन्य कार्यकारी अध्यक्षगण, महासचिव सुनील त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठौड़  करेंगे।

सम्मेलन संयोजक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष डॉ. नरेन्द्रसिंह राजावत बनाए गए हैं। संभाग के सदस्य साथीगण सम्मेलन में आवश्यक रूप से भाग लें। सम्मेलन के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भदौरिया की अध्यक्षता में होगी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,संभाग व जिले के अध्यक्ष महासचिव, प्रकोष्ठो के प्रदेश पदाधिकारी  भाग लेगें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।