देख लीजिए, यह वही कांग्रेस है जिसकी सरकार ने नोच लिए थे आपके होर्डिंग-बैनर, अब खुद ही गंदा कर दिया शहर

मप्र के पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ आज रतलाम में। जन आक्रोश रैली निकाल कर करेंगे 2023 के चुनाव अभियान का शंखनाद। पहले कांग्रेस ने होर्डिंग-बैनर नोच लिए थे और अब पूरे शहर में जगह-जगह टांग दिए होर्डिंग-बैनर।

Apr 22, 2022 - 02:44
 0
देख लीजिए, यह वही कांग्रेस है जिसकी सरकार ने नोच लिए थे आपके होर्डिंग-बैनर, अब खुद ही गंदा कर दिया शहर
17 महीने की जिन कमल नाथ की सरकार ने प्रदेशभर में लोगों के होर्डिंग और बैनर नोच लिए आज उन्हीं के रतलाम आगमन पर पार्टी ने होर्डिंग बैनर लगाकर शहर को गंदा कर दिया।

महंगाई से त्रस्त जनता को बहलाने आज रतलाम आएंगे प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष कमल नाथ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आसमान छूती महंगाई से जनता त्रस्त है। ऐसे में उसकी आस विपक्ष (कांग्रेस से थी) लेकिन उसे नाउम्मीदी ही मिली। अब जब 2023 में विधानसभा चुनाव होना है तो कांग्रेस और उसके नेताओं को जनता की याद आ गई। प्रदेश की जनता को बहलाने के लिए कांग्रेस 22 अप्रैल को रतलाम से अपना अभियान शुरू करेगी। अभियान जन आक्रोश रैली के रूप में शुरू होगा। यह वही कांग्रेस है जिसकी सरकार ने प्रदेशभर में लगे होर्डिंग और बैनरों को नोच लिया था लेकिन उसी ने शहर को होर्डिंग व बैनर लगाकर गंदा कर दिया है। वहीं जिस नगर निगम को ऐसे अवैध होर्डिंग-बैनरों पर कार्रवाई करना है, वो भी यह गंदगी फैलाने वालों को नजरअंदाज कर स्वच्छता जागरूकता के नाम का सिर्फ ढोल पीट रहा है।

बीते कुछ समय में हुए चुनावों में हर तरफ से लुट-पिट चुकी कांग्रेस के नेता अब अपनी साख बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। 22 अप्रैल को रतलाम में होने वाली कांग्रेस की जनआक्रोश रैली इसी दिशा में किया जा रहा एक प्रयास है। रैली की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ करेंगे। वे बंजली हवाई पट्टी पहुंचने के बाद दयाल वाटिका पहुंचेंगे। यहाँ पत्रकारों से चर्चा के बाद वे जन आक्रोश रैली के रूप में सज्जन मिल रोड, राम मंदिर चौराहा, सैलाना बस स्टैंड, जीपीओ रोड, जेल रोड, कॉलेज रोड, हाथी खाना होते हुए कालिका माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां कमल नाथ मां कालिका के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। तत्पश्चात आंबेडकर भवन में कांग्रेस के सेक्टर व मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

यहां होगा रैली का स्वागत : रैली का स्वागत बड़बड़ रोड, अमृत गार्डन, साक्षी पेट्रोल पंप, अलकापुरी चौराहा, सज्जन मिल चौराहा, राममंदिर चौराहा, सैलाना बस स्टैंड, बाल चिकित्सालय, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा, मेहंदीकुई बालाजी, हाथीखाना, कॉन्वेंट स्कूल, कॉन्वेट स्कूल तिराहे पर और स्टेट बैंक के पास स्वागत होगा।

बैठक के बाद लिया आयोजन स्थल का जायजा

आयोजन को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसमें सैलाना विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे। इसके बाद सभी आयोजन स्थल आम्बेडकर मैदान पहुंचे जहां तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रभारी अमिताभ मंडलोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।