हेरिटेज वाक कर बताई रतलाम के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत की विशेषता

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने किया हेरिटेज वाक का आयोजन। रतलाम के इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी साझा की।

Apr 24, 2022 - 22:45
Apr 24, 2022 - 23:45
 0
हेरिटेज वाक कर बताई रतलाम के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत की विशेषता
हेरिटेज वाक के दौरान रतलाम के महलवाड़े के बारे में जानकारी लेने पहुंचे लोग।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में रविवार को रतलाम हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। इस दौरान महलवाड़ा तथा गुलाब चक्कर के इतिहास, कला, निर्माण शैली, वास्तु कला इत्यादि की जानकारी उपस्थित व्यक्तियों को दी गई।

 

हेरीटेज वॉक में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अरुण पाठक, रतलाम हेरिटेज की विनीता तांतेड़ व प्रतीक दलाल सहित लगभग 50 व्यक्ति उपस्थित रहे। महलवाड़े तथा गुलाब चक्कर के इतिहास तथा अन्य जानकारियों से विनीता तांतेड़ द्वारा अवगत कराया गया। उन्होंने शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के संबंध में जानकारी दी।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।