विधायक से बोले डिस्पोजेबल के व्यापारी- शासन 1 जुलाई से लगाएगा 100 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध, नगर निगम ने अभी शुरू कर दी कार्रवाई

शासन ने 1 जुलाई 2022 से 100 माइक्रोन से कम मोटी पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने शहर में अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर व्यापारियों विधायक चेतन्य काश्यप से सहयोग की गुहार लगाई है।

Feb 28, 2022 - 02:20
 0
विधायक से बोले डिस्पोजेबल के व्यापारी- शासन 1 जुलाई से लगाएगा 100 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध, नगर निगम ने अभी शुरू कर दी कार्रवाई

नगर निगम की कार्यवाही को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप से मिले डिस्पोजल व्यापारी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही को लेकर डिस्पोजेबल व्यापारी संघ का प्रतिनिधिमंडल विधायक चेतन्य काश्यप से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वस्तु:स्थिति से अवगत करवाया। विधायक काश्यप ने नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर व्यापारियों के साथ बैठक करने, शासन के नियमों एवं आदेश से अवगत कराने एवं व्यापारियों को भरोसे में लेकर पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए।

डिस्पोजेबल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय पारख ने बताया शासन द्वारा 1 जुलाई 2022 से 100 माईक्रोन से कम की प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। नगर निगम अभी से ही शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन एक तरफ नमकीन क्लस्टर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में व्यापारियों को प्रोत्साहित कर रहा है, लेकिन दूसरी तरफ निगम का अमला कार्यवाही कर रहा है।

अध्यक्ष पारख ने बताया शहर में दुग्ध संघ द्वारा दूध एवं लस्सी का विक्रय भी डिस्पोजेबल में ही हो रहा है। बावजूद नगर निगम का अमला शहर के छोटे व्यवसायियों के यहां कार्रवाई कर रहा है। विधायक काश्यप ने व्यापारी संघ का पक्ष सुनने के बाद निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया से चर्चा की और उन्हें निर्देशित किया।

ये थे मौजूद

व्यापारी संघ के राहुल पोखरना, अर्पित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, यशवंत राठौर, संदीप उपाध्याय, शेखर घोचा, त्रिलोक तिकवानी, प्रमोद लोढ़ा आदि।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।