शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपी लोकेंद्रसिंह के भाटखेड़ां गांव स्थित घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है केस

रतलाम के भाटखेड़ा में जिला प्रशासन और पुलिस ने गुंडा विरोधी अभियान के तहत एक महान ढहा दिया। मकान शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा का है जो अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया था।

May 24, 2022 - 13:59
 0
शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपी लोकेंद्रसिंह के भाटखेड़ां गांव स्थित घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है केस
भाटखेड़ा स्थित शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपी लोकेंद्रसिंह के मकान को ढहाती प्रशासन की जेसीबी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शराब ठेकेदार शक्तिसिंह की हत्या के मामले में फरार आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा के विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन के अमले ने आरोपी के अवैध रूप से बनाए गए घर पर बुलडोजर चला दिया। मामले में आरोपी लोकेंद्र सहित 9 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज है।

प्रशासन और पुलिस द्वारा जिले में गुंडा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते प्रशासन के बुलडोजर का रुख भाटखेड़ा गांव की ओर हो गया। यहां पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से शराब ठेकेदार शक्तिसिंह की हत्या के आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा के अवैध मकान को ढहा दिया गया।

बता दें कि, रतलाम के बरखेड़ा कला थाना क्षेत्र में शनिवार रात को शराब दुकान के ठेके को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। वारदात में शराब ठेकेदार शक्ति सिंह की मौत हो गई थी। आरोप है कि शराब व्यवसायी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा और उसके साथियों शराब ठेकेदार शक्ति सिंह पर हमला कर दिया था। इसमें शक्ति सिंह की मौत हो गई थी। बरखेड़ा पुलिस ने मामले में फरार आरोपी लोकेंद्र सिंह सहित 9 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।