बांध के पास भैंस चरा रहा था किशोर, आकाशीय बिजली गिरने से हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के तालबेहट के ग्रामीण इलाके में एक किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह भैंसें चरा रहा था।

Jun 17, 2022 - 16:52
Jun 17, 2022 - 16:52
 0
बांध के पास भैंस चरा रहा था किशोर, आकाशीय बिजली गिरने से हो गई मौत
बिजली गिरने से किशोर की मौत।

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेरई फाटक चौकी अंतर्गत अंकित पुत्र राजकुमार रजक निवासी ग्राम रामपुर शुक्रवार दोपहर भैंसे चराने शहजाद बांध के पास गया था। इसी दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन किशोर को गंभीर हालत में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।