श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हुई 7वीं की छात्रा की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर एसपी तिवारी को सौंपा ज्ञापन

रतलाम स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा सातवीं की छात्रा की मौत की जांच की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसआईटी के गठन की मांग की है।

Feb 21, 2022 - 16:23
Feb 21, 2022 - 18:45
 0
श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हुई 7वीं की छात्रा की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर एसपी तिवारी को सौंपा ज्ञापन
एसपी अभिषेक तिवारी को ज्ञापन देते श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में मृत छात्रा के परिजन व अन्य। इनसेट : छात्रा अक्षरा मूणत।

17 फरवरी को खेल मैदान पर खेलते समय अचानक गिर पड़ी थी छात्रा, अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित कर दिया था मृत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में खेलते समय हुई कक्षा सातवीं की छात्रा की मौत की जांच की मांग परिजन ने एसपी अभिषेक तिवारी से की है। एसपी ने विस्तृत जांच के लिए अश्वास्त किया।

गत 17 फरवरी को श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा सातवीं की छात्रा अक्षरा पिता निखिल मूणत खेल मैदान में अचानक गिर गई थी। खेल पीरियड के दौरान खेलते समय हुए इस हादसे के बाद छात्रा को स्कूल स्टाफ अस्पताल ले गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले की जांच औद्योगिक क्षेत्र पुलिस कर रही है। इसे लेकर सोमवार को छात्रा के परिजन, समाजजन और अन्य एसपी अभिषेक तिवारी से मिला। इस दौरान एसपी को ज्ञापन सौंप कर छात्रा की मौत के कारण की जांच करने की मांग की गई।

उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। परिजन का कहना था कि छात्रा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है अतः कारण स्पष्ट होना जरूरी है। इस पर एसपी तिवारी ने उन्हें मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया। एसपी से मुलाकात के दौरान पूर्व महापौर पारस सकलेचा, सुभाष मूणत, विनोद मूणत, धर्मेंद्र मंडवारिया सहित अन्य मौजूद थे।

एसआईटी गठन करने की मांग का ज्ञापन सौंपा एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले की विस्तृत जांच करने का आश्वासन परिजनों को दिया पूर्व महापौर पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, सुभाष मूणत, विनोद मूणत, धर्मेन्द्र मंडवारिया आदि मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।