SIR के लिए किसने कही ऐसी बात, कि- प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम करेगा, हमारा सहयोग नहीं करेगा
रतलाम में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर एक संगठन के पदाधिकारी ने चिंता जताई है। उनके अनुसार इस मामले में प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मतदाता सूची का सघन प्रशिक्षण अभियान (SIR) हमारे लिए एक चुनौती है। हमें यह मानकर रणनीति बनाना है कि प्रशासन हमें सहयोग नहीं करेगा और भाजपा के एजेंट की तरह कार्य करेगा।

यह बात प्रदेश कांग्रेस के सचिव तथा रतलाम जिला मतदाता सूची के प्रभारी इंदौर के युवा नेता राजा चौकसे ने कही। वे यहां शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कांग्रेस बीएलओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन शहर कांग्रेस कार्यालय में किया गया था। इसमें शहर अध्यक्ष ने कहा कि रतलाम शहर के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मतदाता सूची के सघन परिक्षण में लग गए हैं। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं और आठ स्थानों पर एक साथ गणक पत्रक भरने का कैंप लग रहा हैं।
गणना पत्रक भरने के कार्य में धैर्य जरूरी
पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि गणना पत्रक भरने के कार्य को बहुत धैर्य के साथ अंजाम देना है। भाजपा का षड्यंत्र चल रहा है और प्रशासन का हमें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। यह हमारे धैर्य की परीक्षा है। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, वरिष्ठ नेता यासमीन शेरानी, शैलेंद्रसिंह अठाना, सोहेल काजी, विशाल कंडारे, बीएल गौसर आदि ने भी संबोधित किया।
500 कार्यकर्ता हुए शामिल

बैठक में बीएलओ सहित 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 2 घंटे चले प्रशिक्षण सत्र में कई गंभीर प्रश्न हुए। इस दौरान बताया गया कि शासकीय बीएलओ फॉर्म वितरित नहीं कर रहे हैं, विशेष कर कांग्रेस समर्थित वार्ड को टारगेट किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशासन से समन्वय के लिए शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में 12 सदस्यों की कमेटी बनाई गई।
दो दिन में भरे 800 गणना पत्रक
राजा चौकसे और शहर अध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर लग रहे फॉर्म भरने के कैंप पर भ्रमण किया सुदगुदड़ी मार्ग पर वार्ड नंबर 24, 25 और 26 के कैंप में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उनसे राजा चौकसे ने कहा कि आप सभी गणना पत्रक भरने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त करें। बता दें कि, कैम्प पूर्व महापौर पारस सकलेचा के मार्गदर्शन में लगाया गया। इसमें दो दिन में 800 से अधिक गणना पत्रक भरे गए।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
