डीआरएम ऑफिस परिसर में साईं भंडारा 12 जून को, आबिद हुसैन मीर 8वीं बार निर्विरोध बनें रेलवे स्टाफ कार चालक यूनियन साईं सेवा समिति अध्यक्ष

रेलवे स्टाफ कार चालक यूनियन साईं सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 12 जून को साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कोरोना के कारण दो वर्ष से भंडारा नहीं हो पा रहा था। समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न हुई। इसमें आबिद हुसैन मीर को 8वीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया।

Jun 8, 2022 - 01:50
Jun 8, 2022 - 02:10
 0
डीआरएम ऑफिस परिसर में साईं भंडारा 12 जून को, आबिद हुसैन मीर 8वीं बार निर्विरोध बनें रेलवे स्टाफ कार चालक यूनियन साईं सेवा समिति अध्यक्ष
साईं भंडारा 12 जून को।

हर साल 12 जून को होता है आयोजन, कोरोना के कारण दो वर्ष से नहीं हुआ भंडारा 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेलवे स्टाफ कार चालक यूनियन साईं सेवा समिति की वार्षिक बैठक पिछले दिनों संपन्न हुई। इसमें कार्यकारिणी का निर्वाचन भी किया गया। सर्व सम्मति से आबिद हुसैन मीर को 8वीं बार अध्यक्ष चुना गया। समित द्वारा 12 जून को धूमधाम से साईं भंडारा करने का निर्णय लिया गया।

रेलवे स्टाफ कार चालक यूनियन साईं सेवा समिति के पुनः अध्यक्ष बने आबिद हुसैन मीर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी होकर दिल्ली में हुए समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। मीर सामाजिक गतिविधियों में भी संलग्न रहते हैं। समिति में सचिव पद पर सुनील साईंराम, कोषाध्यक्ष जसवंत टांक एवं मीडिया प्रभारी सुनील व्यास चुने गए। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समिति द्वारा आगामी साईं भंडारे के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।अध्यक्ष आबिद हुसैन मीर ने बताया समिति द्वारा प्रतिवर्ष डीआरएम ऑफिस ऑफिस में 12 जून को विशाल साईं भंडारे का आयोजन किया जाता है।

भंडारा सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेगी। भंडारे से पहले सुबह 9.00 बजे श्री साईं की महाआरती होगी। इसके बाद भोजन प्रसादी/भंडारा शुरू होगा। अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं से भंडारे में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। बता दें कि- कोरोना की भयावहता के चलते दो वर्ष से आयोजन नहीं हो पा रहा था। इसलिए इसे भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।