जावरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि : 12 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन के लिए 5.90 करोड़ स्वीकृत, 1 माह में 15.60 करोड़ की मिली सौगात

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की सक्रियता के चलते जावरा विधानसभा को बड़ी उपलब्धि मिली है। 12 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के लिए शासन ने 5.90 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। बीत एक माह में 15.60 करोड़ रुपए की सौगात क्षेत्र को मिली है।

Dec 31, 2021 - 02:04
 0
जावरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि : 12 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन के लिए 5.90 करोड़ स्वीकृत, 1 माह में 15.60 करोड़ की मिली सौगात
डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक- जावरा

एसीएन टाइम्स @ जावरा  विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निरंतर प्रयास से जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। शासन ने क्षेत्र के 12 उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 5.90 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके सहित बीते एक माह में क्षेत्र के लिए 15.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके लिए डॉ. पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जावरा विधायक डॉ. पाण्डेय ने वर्ष 2016-17 में जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से जावरा व पिपलौदा विकासखंडों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाई थी। इन केन्द्रों के प्रारम्भ होने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ। ये उप स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवनों में अस्थायी रूप से संचालित हो रहे थे। इससे डॉ. पांडेय ने इनके भवनों के लिए प्रयास किए। विभिन्न माध्यमों के साथ ही मुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से प्रत्यक्ष भेंट कर उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भवन स्वीकृत करने का आग्रह किया। इसके चलते शासन द्वारा पिपलौदा विकासखंड के ग्राम सुजापुर, उम्मेदपुरा, चिपिया तथा जावरा विकासखंड के ग्राम झालवा, बहादुरपुर , बिनोली, मोरिया व मीनाखेडा के उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति शासन ने जारी कर दी है।

49.15 लाख की लागत आएगी उपस्वास्थ्य केंद्र भवन में

प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण पर लगभग 49 लाख 15 हजार रुपए व्यय होंगे। इससे क्लीनिक, एक वार्ड, एक लेबर रूम, प्रतीक्षा हाल के अलावा कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर व एएनएम का आवास सम्मिलित बनेगा। ग्रामीण क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन बनने से बड़ी सुविधा मिलेगी।

जर्रर स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए भवन की भी मिली स्वीकृति

डॉ. पाण्डेय ने जर्जर और क्षतिग्रस्त उप स्वास्थ्य केद्रो के नए भवन के लिए भी प्रयास किए जा रहे थे। इसमें भी सफलता मिल गई है। पिपलौदा विकासखंड के ग्राम आम्बा, हसनपालिया, माऊखेडी तथा जावरा विकासखंड के ग्राम रोला उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए नए भवनों की भी स्वीकृति मिली है l इनकी निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैl

एक महीने में ये सौगात मिलीं जावरा विधानसभा के लिए

बीते एक माह में जावरा विधानसभा क्षेत्र को लगभग 15 करोड़ 60 लाख रु. की सौगात मिली है। इसमें बच्चों के लिए नवीन चिकित्सालय के अलावा 12 बिस्तरीय हाईडेंट आईसीयू व एचडीयू वार्ड को डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट के रूप में उन्नयन किया या जाना शामिल है। इसके अलावा रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व हनुमन्तिया में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन की स्वीकृति भी मिली है। क्षेत्र में अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता व बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।