केमिस्ट एसोसिएशन का पुनर्गठन, गोयल अध्यक्ष, मूणत उपाध्यक्ष व कोठारी सचिव बने, पूर्व अध्यक्ष के पुत्र चौधरी ने किया 20 लाख रुपए देने की घोषणा की

22 साल बाद केमिस्ट एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष के निधन से सदस्यों में मनमुटाव हो गया था। यह दूर होने के बाद नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

Apr 4, 2022 - 23:11
Apr 4, 2022 - 23:11
 0
केमिस्ट एसोसिएशन का पुनर्गठन, गोयल अध्यक्ष, मूणत उपाध्यक्ष व कोठारी सचिव बने, पूर्व अध्यक्ष के पुत्र चौधरी ने किया 20 लाख रुपए देने की घोषणा की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नए साल के मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया है। करीब 22 साल बाद पुनर्गठित हुए संगठन में अध्यक्ष रजनीश गोयल, उपाध्यक्ष सुशील मूणत और सचिव राजेश कोठारी बनाए गए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रखब चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

केमिस्ट एसोसिएशन में अन्य पदाधिकारियों के रूप में सह सचिव प्रीतेश जैन (आलोट), कोषाध्यक्ष अभिषेक लोढ़ा, संगठन सचिव सुनील शर्मा बनाए गए। बालकृष्ण राठौर, कमलेश कोठारी, भूपेंद्रसिंह बग्गा, रूपेश देवड़ा, रोहित चौधरी, पवन कोठारी, सुनील भावसार (जावरा) और अतुल शर्मा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें संस्था के प्लॉट अथवा अन्य उपयुक्त स्थान पर भवन निर्माण का निर्णय लिया गया। इसका उपयोग संस्था और उसके सदस्यों के पारिवारिक आयोजन आदि के लिए हो सकेगा। इसके सहित अन्य कार्य भी नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी द्वारा किया जाएगा। बता दें कि, केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रखब चौधरी के निधन के बाद सदस्यों में मनमुटाव शुरू हो गया था। इसे खत्म करने में करीब 22 साल का वक्त लगा। जिसके चलते ही संस्था का पुनर्गठन हो सका।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।