रतलाम की एहतेशाम अंसारी को महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में वर्षभर श्रेष्ठ कार्य के लिए मिला सम्मान

लायंस क्लब द्वारा रतलाम की एहतेशाम अंसारी को महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड दिया गया। उन्हें यह उपलब्धि बेटी बचाओ बेटी पढ़ोआ अभियान के सफल संचालन के लिए दिया गया।

May 23, 2022 - 14:49
 0
रतलाम की एहतेशाम अंसारी को महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में वर्षभर श्रेष्ठ कार्य के लिए मिला सम्मान
रतलाम की एहतेशाम अंसारी को लायंस क्लब इंटरनेशनल की रायपुर में आयोजित मल्टीपल कॉन्फ्रेंस में सम्मानित करते अतिथि।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी को लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अंसारी को यह सम्मान बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में वर्ष भर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए दिया गया है।

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा मल्टीपल कॉन्फ्रेंस का आयोजन रायपुर में हुआ। इसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाले लायंस सदस्यों को सम्मानित किया गया। रतलाम की एहतेशाम अंसारी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में वर्षभर श्रेष्ठ कार्य करने पर महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड प्रदान किया गया। रतलाम के रवि बोथरा को वेल इनफॉर्म्ड लायन का अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट ऐप पर कार्य करने के लिए दिया गया। डॉ. सुलोचना शर्मा को सीक्यूआई अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।